बिजनेस

Market Capitalization : सेंसेक्स की टॉप-10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, TCS रही सबसे आगे

Market Capitalization : सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Image

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियां।

Photo : iStock

Market Capitalization : सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,72,225.62 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 522.74 अंक या 0.65 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सेंसेक्स में तेजी

सेंसेक्स शुक्रवार को 622 अंक या 0.78 प्रतिशत उछलकर 80,519.34 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। दिन में कारोबार के दौरान दौरान यह 996.17 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 80,893.51 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 62,393.92 करोड़ रुपये बढ़कर 15,14,133.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टीसीएस का जून तिमाही का लाभ

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 8.7 प्रतिशत बढ़कर 12,040 करोड़ रुपये रहा है। इसके बाद शुक्रवार को टीसीएस का शेयर लगभग सात प्रतिशत चढ़ गया। बीते सप्ताह आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 31,858.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5,73,258.78 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 26,905.14 करोड़ रुपये बढ़कर 7,10,827.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 22,422.12 करोड़ रुपये बढ़कर 6,64,947.01 करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 17,668.92 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,156.81 करोड़ रुपये पर और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 9,066.19 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 21,60,628.75 करोड़ पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 1,910.5 करोड़ रुपये बढ़कर 8,15,705.36 करोड़ रुपये हो गई। इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 18,069.29 करोड़ रुपये घटकर 12,35,825.35 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 356.99 करोड़ रुपये घटकर 7,67,204.26 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 210.5 करोड़ रुपये घटकर 8,67,668.16 करोड़ रुपये रह गया।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article