बिजनेस

Sensex की टॉप 10 में 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा

Market Capitalisation: पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप में 1.26 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। हालांकि, दो कंपनियां घाटे में भी रहीं जिनमें आईटीसी और दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस शामिल हैं।

Image

घाटे में रहने वाली दो कंपनियों में आईटीसी और इन्फोसिस का नाम शामिल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.26 लाख करोड़ बढ़ा
  • रिलासंय इंडस्ट्रीज समेत 8 कंपनियां फायदे में रहीं
  • आईटीसी और इनफोसिस के मार्केट कैप में दर्ज हुई गिरावट

Market Capitalisation: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते 1,26,579.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इनमें सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को हुआ। हालांकि, बढ़त के इस ट्रेंड के बीच आईटीसी और इन्फोसिस के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। बताते चलें कि बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 973.61 अंक (1.59 प्रतिशत) चढ़ गया था।

फायदे में रहने वाली कंपनियों में शामिल रहीं SBI और Airtel

पिछले हफ्ते जिन कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल शामिल हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 28,956.79 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 28,956.79 करोड़ रुपये बढ़कर 16,80,644.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू 28,759 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,16,391.77 करोड़ रुपये रही।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,590.05 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,31,095.12 करोड़ रुपये और टीसीएस का 15,697.33 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,97,881.94 करोड़ रुपये रहा।

HDFC और ICICI बैंक दोनों को हुआ फायदा

इनके अलावा, एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 13,893.03 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,434.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 11,946.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,59,479.70 करोड़ रुपये रही। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,174.58 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,41,327.80 करोड़ रुपये रहा। एसबीआई की बाजार हैसियत 1,561.81 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,15,931.82 करोड़ रुपये रही।

आईटीसी के मार्केट कैप में 10,439.53 करोड़ रुपये की गिरावट

हालांकि, इस ट्रेंड के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 10,439.53 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,22,536.01 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 5,600.92 करोड़ रुपये घटकर 5,16,757.92 करोड़ रुपये रही।

भाषा इनपुट्स के साथ

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article