बिजनेस

Boom in IT sector: IT सेक्टर में तेजी, TCS और इन्फोसिस का मार्केट कैप टॉप 10 कंपनियों में सबसे अधिक बढ़ा

Mcap this week: टॉप 10 कंपनियों में सबसे ज्यादा फायदा देश की दिग्गज आईटी कंपनियों टीसीएस और इन्फोसिस को हुआ है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 38,894 करोड़ रुपये बढ़कर 14,51,739 करोड़ रुपये हो गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद टीसीएस देश की दूसरी सबसे ज्यादा बाजार मूल्यांकन वाली कंपनी है।

Image

बाजार मूल्यांकन।

Photo : iStock

Boom in IT sector: भारत की 10 सबसे अधिक बाजार मूल्यांकन वाली कंपनियों में से आठ के मार्केट कैप में जुलाई के पहले हफ्ते में 1.83 लाख करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है। इसकी वजह शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड जारी रहना है।

बीते हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में एक-एक प्रतिशत की बढ़त हुई है। यह लगातार पांचवां हफ्ता था, जब बाजार में खरीदारी देखी गई।

इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन

बीते हफ्ते इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 33,320 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है और इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 6,83,992 करोड़ हो गया है। इसके बाद रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 32,611 करोड़ रुपये बढ़कर 21,51,562 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,676 करोड़ रुपये बढ़कर 8,67,878 करोड़ रुपये हो गया है।

LIC का मार्केट कैप

वहीं, देश की सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के मार्केट कैप में 16,950 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इसका मार्केट कैप बढ़कर 6,42,524 करोड़ रुपये हो गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,917 करोड़ रुपये बढ़कर 5,98,487 करोड़ रुपये हो गया है। आईटीसी का मार्केट कैप 10,924 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,399 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप 9,995 करोड़ रुपये बढ़कर 7,67,561 करोड़ रुपये हो गया है।

दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 26,970 करोड़ रुपये गिरकर 12,53,894 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 8,735 करोड़ रुपये गिरकर 8,13,794 करोड़ रुपये रह गया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article