बिजनेस

Sensex की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 1.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, इन कंपनियों को हुआ नुकसान

Market Capitalisation: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 9,638.58 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,22,848.39 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 6,981.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,56,031.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 2,396.58 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,017.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Image

सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को हुआ

Photo : iStock

Market Capitalisation: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 1,51,140.39 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ। पिछले हफ्ते जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) बढ़ा, तो वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में आया बड़ा उछाल

पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 43,131.02 करोड़ रुपये बढ़कर 16,95,833.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 39,243.32 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 12,18,098.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 29,578.69 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,51,431.15 करोड़ रुपये और इन्फोसिस की 20,171.09 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,46,662.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ा

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 9,638.58 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,22,848.39 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 6,981.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,56,031.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 2,396.58 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,017.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 17,825.74 करोड़ रुपये की गिरावट

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 17,825.74 करोड़ रुपये घटकर 9,02,742.36 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 11,382.46 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,88,466.16 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,642.52 करोड़ रुपये घटकर 6,64,553.58 करोड़ रुपये पर आ गया।

10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

भाषा इनपुट्स के साथ

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article