बिजनेस

Manpower Employment Survey: अगले 3 महीने में भारत में सबसे ज्यादा भर्तियां, कॉरपोरेट इन सेक्टर में देंगे नौकरी

Manpower Employment Outlook Survey: सर्वेक्षण के अनुसार, वित्त तथा रियल एस्टेट में सबसे अधिक 45 प्रतिशत और उसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी में 44 प्रतिशत तथा उपभोक्ता सामान व सेवाओं में 42 प्रतिशत भर्तियों की संभावना है।

Image

इन जगहों पर ज्यादा नौकरियां

Manpower Employment Outlook Survey:भारत में अगले तीन महीनों में कॉर्पोरेट जगत में बंपर भर्तियां होंगी। और यह दुनिया में सबसे ज्यादा होंगी। मैनपावरग्रुप एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे के अनुसार, 37 प्रतिशत नियोक्ता घरेलू मांग की स्थिति के बीच अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत कंपनियां रियल एस्टेट, आईटी, कंज्यूमर गुड्स और सर्विस सेक्टर में कंपनियां ज्यादा भर्ती करेंगी। सर्वेक्षण की अहम बात यह है कि भारत में अगले तीन मीहने में अमेरिका, चीन सहित यूरोप की कई देशों की तुलना में ज्यादा भर्तियां होगीं।

इन सेक्टर में ज्यादा आएंगी नौकरियां

सर्वेक्षण के अनुसार, वित्त तथा रियल एस्टेट में सबसे अधिक 45 प्रतिशत और उसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी में 44 प्रतिशत तथा उपभोक्ता सामान व सेवाओं में 42 प्रतिशत भर्तियों की संभावना है। जहां तक देशों की बात है तो भारत और नीदरलैंड ने नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक (एनईओ) सबसे अधिक 37 प्रतिशत रहा। इसके बाद कोस्टा रिका तथा अमेरिका 35 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं और मेक्सिको 34 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। विभिन्न क्षेत्रों के करीब 3,100 नियोक्ताओं के सर्वेक्षण में भारत में नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक (एनईओ) 41 देशों में सबसे अधिक है।

क्यों है ज्यादा डिमांड

‘मैनपावरग्रुप एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे’ के अनुसार, भारत में 37 प्रतिशत नियोक्ता घरेलू मांग की स्थिति के बीच अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। ग्रुप के भारत एवं पश्चिम एशिया के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा कि घरेलू मांग में उछाल और भारत को एक आकर्षक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निजी निवेश का प्रवाह जारी है। राजनीतिक क्षेत्र में स्थिरता के साथ, प्रगतिशील भारत एक सपना नहीं बल्कि एक वास्तविकता है। गुलाटी ने कहा सर्वेक्षण काम के लिहाज से बदलती दुनिया को दर्शाता है जहां कंपनियां बदलाव के चरण में हैं लेकिन उन लोगों की कमी है जिनमें वांछित कौशल हो।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article