बिजनेस

Man Industries: मैन इंडस्ट्रीज को मिला 1850 करोड़ रु का ऑर्डर, शेयर 4 फीसदी से ज्यादा उछला

Man Industries Share Price: 1,850 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने की खबर का मैन इंडस्ट्रीज के शेयर पर पॉजिटिव असर दिखा। इसका शेयर BSE पर 463.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 502 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 513 रु तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का टॉप लेवल भी है।

Image

मैन इंडस्ट्रीज को मिला 1850 करोड़ रु का ऑर्डर

KEY HIGHLIGHTS
  • मैन इंडस्ट्रीज को नया ऑर्डर मिला
  • 1850 करोड़ रु का है ऑर्डर
  • शेयर 4 फीसदी से ज्यादा उछला

Man Industries Share Price: मैन इंडस्ट्रीज को एक अंतरराष्ट्रीय तेल एवं गैस कंपनी से 1,850 करोड़ रुपये की पाइप सप्लाई का ठेका मिला है। मैन इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि इस ठेके के तहत एक विदेशी एलएनजी परियोजना के लिए एपीआई 5एल ग्रेड लाइन पाइप की सप्लाई की जाएगी। लाइन पाइप की आपूर्ति अगले 12 से 18 महीने में की जाएगी। मैन इंडस्ट्रीज इस परियोजना के लिए एसएडब्ल्यू पाइप की आपूर्ति भी करेगी। इसके साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक 4,000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगी। मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया), मैन ग्रुप की प्रमुख कंपनी है।

ये भी पढ़ें -

शेयर में आई मजबूती

1,850 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने की खबर का मैन इंडस्ट्रीज के शेयर पर पॉजिटिव असर दिखा। इसका शेयर BSE पर 463.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 502 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 513 रु तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का टॉप लेवल भी है।

कारोबार के अंत में इसका शेयर 20.35 रु या 4.39 फीसदी की मजबूती के साथ 483.80 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3,131.89 करोड़ रु है।

शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा

  • बीते 5 सत्रों में इसका शेयर 3.7 फीसदी चढ़ा
  • 2024 में अब तक जोमैटो के शेयर ने 73.44 फीसदी रिटर्न दिया है
  • इसके 6 महीनों का रिटर्न 52.21 फीसदी रहा है
  • एक महीने में शेयर 27.7 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article