ऑटो न्यूज़

Tata Motors: टाटा मोटर्स की ग्लोबल सेल्स में 2% का इजाफा, अप्रैल-जून में बेचीं 3.29 लाख गाड़ियां

Tata Motors Sales: टाटा मोटर्स ने जून में अपनी कुल घरेलू पैसेंजर व्हीकल (पीवी) बिक्री में 8% की गिरावट दर्ज की, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल हैं। इसकी पीवी बिक्री पिछले साल के इसी महीने में 47,235 यूनिट्स की तुलना में 43,524 यूनिट्स रह गई।

Image

जगुआर लैंड रोवर की सेल्स बढ़ी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स की ग्लोबल सेल्स बढ़ी
  • 2 फीसदी का हुआ इजाफा
  • अप्रैल-जून में बेचीं 3.29 लाख गाड़ियां

Tata Motors Sales: टाटा मोटर्स ने अपने सेल्स आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इसकी कुल वैश्विक बिक्री 2 प्रतिशत बढ़कर 3,29,847 यूनिट हो गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 3,22,159 व्हीकल बेचे थे। टाटा मोटर्स ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पहली तिमाही में पैसेंजर व्हीकल की ग्लोबल होलसेल बिक्री एक साल पहले की तुलना में एक प्रतिशत घटकर 1,38,682 यूनिट रह गई।

ये भी पढ़ें -

जगुआर लैंड रोवर की सेल्स बढ़ी

अप्रैल-जून तिमाही में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री 97,755 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना पांच प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में सभी टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल और टाटा देवू सीरीज की ग्लोबल होलसेल सेल्स 93,410 यूनिट रही, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है।

जून में सेल्स का कैसा रहा हाल

टाटा मोटर्स ने जून में अपनी कुल घरेलू पैसेंजर व्हीकल (पीवी) बिक्री में 8% की गिरावट दर्ज की, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल हैं। इसकी पीवी बिक्री पिछले साल के इसी महीने में 47,235 यूनिट्स की तुलना में 43,524 यूनिट्स रह गई। इसी तरह, ईवी सहित कुल पीवी बिक्री में 8% की गिरावट देखी गई, जो जून 2023 में 47,359 इकाइयों के मुकाबले 43,624 इकाई दर्ज की गई।

मीडियम एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री

जून 2024 में मीडियम एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल (MH&ICV) की घरेलू बिक्री 14,640 इकाई रही, जो जून 2023 में 14,427 इकाई से थोड़ी अधिक है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही (Q1 FY25) में, इन वाहनों की घरेलू बिक्री 40,349 इकाई तक पहुँच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 35,188 इकाई थी।

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बिक्री को मिलाकर, जून 2024 के लिए MH&ICV की बिक्री जून 2023 में 14,770 इकाई की तुलना में कुल 15,224 इकाई रही। इस बीच सोमवार को BSE पर टाटा मोटर्स का शेयर 8.65 रु या 0.87 फीसदी की मजबूती के साथ 1002.35 रु पर बंद हुआ।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article