बिजनेस

बड़ी संख्या में कर्मचारी मानते हैं, वर्तमान वर्क कल्चर में काम के दौरान झपकी लेना जरूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2023, 06:38 PM IST

कर्मचारी समाधान और मानव संसाधन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी जीनियस कंसल्टेंट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों का मानना है कि कार्यालय में काम करने के दौरान झपकी लेने से थकान मिटाने में मदद मिलती है।

Image

काम के दौरान झपकी लेते कर्मचारी

Photo : BCCL

मुंबई: बड़ी संख्या में कर्मचारियों का मानना है कि कार्यालय में काम करने के दौरान झपकी लेने से थकान मिटाने में मदद मिलती है और इससे कर्मचारियों की कार्य-क्षमता तथा सेहत भी ठीक रहती है। कर्मचारी समाधान और मानव संसाधन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी जीनियस कंसल्टेंट की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। जापान में 'इनेमुरी' की प्रथा लंबे समय से चली आ रही है, जिसमें कार्य अवधि के दौरान झपकी लेना शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा करना एक स्वस्थ कार्य संस्कृति के लिए जरूरी है। सर्वेक्षण में शामिल लगभग 94 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि कार्य अवधि के दौरान झपकी लेना जरूरी है, जबकि केवल तीन प्रतिशत इस बात से असहमत थे। रिपोर्ट में कहा गया कि कर्मचारी तनाव को दूर करने के लिए काम के घंटों के दौरान आराम चाहते हैं।

यह रिपोर्ट बैंकिंग और वित्त, निर्माण और इंजीनियरिंग, शिक्षा, एफएमसीजी, आतिथ्य, मानव संसाधन समाधान, आईटी, आईटीईएस और बीपीओ, लॉजिस्टिक, विनिर्माण, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के 1,207 कर्मचारियों के बीच किए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है। यह सर्वेक्षण 25 सितंबर से 27 अक्टूबर के बीच किया गया। (इनपुट भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article