बिजनेस

Mahindra & Mahindra: 17% रिटर्न दे सकता है महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर, एक्सपर्ट ने दी दांव लगाने की सलाह

Mahindra & Mahindra Share Price Target: मोतीलाल ओसवाल की ऋतु शर्मा ने कहा कि 5 सालों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ने 350 फीसदी से अधिक फायदा कराया है। वहीं FY24 में इसकी नेट इनकम 11,268.68 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा टोटल रेवेन्यू 1.42 लाख करोड़ रुपये के ऊपर रहा।

Image

महिंद्रा एंड महिंद्रा में निवेश की सलाह

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • मोतीलाल ओसवाल के शेयर खरीदने की सलाह
  • 3310 रु का है टार्गेट
  • 17 फीसदी मिल सकता है रिटर्न

Mahindra & Mahindra Share Price Target: शुक्रवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर कमजोरी के साथ बंद हुआ। BSE पर महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 33.70 रु या 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 2837 रु पर बंद हुआ। उस दिन ये 2,921.15 रु तक ऊपर गया था, जबकि कंपनी के शेयर का बीते 52 हफ्तों का टॉप लेवल 3013.95 रु है। इसकी मार्केट कैपिटल 3.40 लाख करोड़ रु है। एक एक्सपर्ट ने महिंद्रा के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए टार्गेट भी बताया है।

ये भी पढ़ें -

शेयर पर लगाएं दांव

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मोतीलाल ओसवाल की ऋतु शर्मा ने कहा कि 5 सालों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ने 350 फीसदी से अधिक फायदा कराया है। वहीं FY24 में इसकी नेट इनकम 11,268.68 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा टोटल रेवेन्यू 1.42 लाख करोड़ रुपये के ऊपर रहा। इन सभी चीजों के साथ उन्होंने शेयर में पैसे लगाने की सलाह दी है।

कितना है शेयर का टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की ऋतु शर्मा ने इसके शेयर पर पॉजिटिव आउटलुक पेश किया है। उन्होंने शेयर को 3310 रु के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी है। जबकि अभी ये शेयर 2837 रु पर है यानी ये शेयर यहां से 16.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को शेयर बाजार एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article