बिजनेस

Bank Holiday Tomorrow: क्या महावीर जयंती पर कल गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को बैंक बंद रहेंगे या खुले? देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Mahavir Jayanti Bank Holiday 10 April 2025, kya kal Bank khule rahenge: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों सार्वजनिक छुट्टी रहती है। क्या आज 10 अप्रैल 2025 को भगवान महावीर की जयंती के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। देखें छुट्टियों की लिस्ट।

Image

क्या कल बैंक बंद हैं? जानिए डिटेल (तस्वीर-Canva)

Mahavir Jayanti Bank Holiday 10 April 2025, kya kal Bank khule rahenge : जिन लोगों के बैंक में काम पेंडिंग हैं, उन्हें अपने काम की प्लानिंग उसी हिसाब से बनानी चाहिए, क्योंकि इस महीने देश भर के कई बैंक बंद रहेंगे। महावीर जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह महत्वपूर्ण घटना जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती का प्रतीक है और इसे पूरे देश में अनुयायी मनाते हैं। इसके बाद शनिवार और रविवार को वीक ऑफ की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कहां बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे।

Mahavir Jayanti Bank Holiday: कहां बैंक बंद रहेंगे

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 10 अप्रैल को कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जिनमें नई दिल्ली, रायपुर, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, बैंगलोर, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, नागपुर और रांची शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इस दिन इन शहरों और राज्यों में स्कूल, सरकारी कार्यालय और डाकघर सहित सभी सार्वजनिक संस्थान भी बंद रहेंगे।

Mahavir Jayanti Bank Holiday: कहां बैंक खुले रहेंगे

इन शहरों में बैंक खुले रहेंगे, वे गंगटोक, गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश, कोच्चि, कोहिमा, पणजी, पटना, तेलंगाना, अगरतला, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम जैसे अन्य शहरों में खुले रहेंगे। इन शहरों में ग्राहक किसी भी आवश्यक लेनदेन के लिए व्यक्तिगत रूप से बैंक जा सकते हैं।

Bank Holidays In April 2025 (अप्रैल 2025 में बैंकों की छुट्टियां)

तारीख, दिनछुट्टी क्योंकिन राज्यों में बैंकों में छुट्टियां
1 अप्रैल, मंगलवार बैंकों का वार्षिक खाता समापन/सरहुलझारखंड
5 अप्रैल, शनिवार बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन तेलंगाना
10 अप्रैल, गुरुवार महावीर जयंती गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना
14 अप्रैल, सोमवार अंबेडकर जयंती, विशु, बिहू, तमिल नव वर्ष मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्य
15 अप्रैल,मंगलवार बंगाली नव वर्ष, बोहाग बिहू हिमाचल दिवस, असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश
18 अप्रैल, शुक्रवार गुड फ्राइडे त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर को छोड़कर सभी प्रमुख राज्य
21 अप्रैल, सोमवार गरिया पूजा त्रिपुरा
29 अप्रैल, मंगलवार भगवान श्री परशुराम जयंती हिमाचल प्रदेश
30 अप्रैल, बुधवार बसव जयंती, अक्षय तृतीया कर्नाटक

Mahavir Jayanti Bank Holiday: लेनदेन के लिए विकल्प

भले ही कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, फिर भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। वे अपने लेन-देन के लिए नेट बैंकिंग, एटीएम या यूपीआई प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। यह अनुशंसा की जाती है कि ग्राहक और व्यवसाय किसी भी स्थानीय परिवर्तन या अतिरिक्त छुट्टियों की जांच करने के लिए अपनी संबंधित क्षेत्रीय शाखाओं से पुष्टि करें और तदनुसार अपनी वित्तीय गतिविधियों की योजना बनाएं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article