बिजनेस

दिल्ली में बिक रहा शानदार घर, कीमत इतनी कि आ जाएं 400 से ज्यादा फॉर्च्यूनर

एक बेसमेंट, ग्राउंड, फर्स्ट, सेकंड, थर्ड मंजिल और छत पर फैला हुआ, यह लगभग 785 वर्गमीटर (940 वर्ग गज) के एक प्लॉट और लगभग 1,670 वर्गमीटर (18,000 वर्ग फुट) के एक बिल्ट-अप क्षेत्र पर बनाया गया है। इसका एक्सटीरियर 0.2 एकड़ में फैला है।

Image

दिल्ली में बिक रहा लग्जरी बंगला

KEY HIGHLIGHTS
  • 135 करोड़ रु में बिक रहा बंगला
  • दिल्ली में बिकने के लिए हुआ है लिस्ट
  • इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों हैं शानदार

Sotheby's International Realty Luxury Bungalow : अक्सर यह कहा जाता है कि बड़ा घर आपकी ग्रोथ को दर्शाता है। लेकिन अगर आपका घर दिल्ली के हैली रोड पर है तो इसका मतलब आपकी ग्रोथ बहुत शानदार है। India Sotheby's International Realty ने दिल्ली में एक 4 बीएचके बेचने की तैयारी कर ली है। ये घर इतना शानदार है कि शायद हर कोई इस मकान का मालिक बनना चाहे। बता दें कि इस घर को कोई अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ व्यक्ति ही खरीद सकता है, क्योंकि ये प्रॉपर्टी 135 करोड़ रुपये के प्राइस टैग पर उपलब्ध है।

किसने किया है डिजाइन

sothebysrealty की साइट के अनुसार हैली रोड पर इस असाधारण बंगले को मशहूर आर्किटेक्ट अभिमन्यु दलाल (Abhimanyu Dalal) ने डिजाइन किया है। इस घर का बेहद शानदार इंटीरियर और विशाल लेआउट एक्सेंट कलर और असाधारण डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।

कितना है एरिया

एक बेसमेंट, ग्राउंड, फर्स्ट, सेकंड, थर्ड मंजिल और छत पर फैला हुआ, यह लगभग 785 वर्गमीटर (940 वर्ग गज) के एक प्लॉट और लगभग 1,670 वर्गमीटर (18,000 वर्ग फुट) के एक बिल्ट-अप क्षेत्र पर बनाया गया है। इसका एक्सटीरियर 0.2 एकड़ में फैला है।

कितनी है कीमत

बात करें कीमत की तो इस बंग्ले की कीमत 16.32 लाख डॉलर या 135 करोड़ रु रखी गई है। 135 करोड़ रु में आप करीब 414 फॉर्च्यूनर कारें खरीद सकते हैं। इस समय फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 32.59 लाख रु है। इस तरह आप 135 करोड़ रु में 414 कारें खरीद सकते हैं।

शानदार किचन और डाइनिंग एरिया

क्वाड्रुप्लेक्स हाइट सीलिंग के साथ एक विशाल डाइनिंग एरिया भी फ्लोर का हिस्सा है। बंगले में एक चिक और कंटेम्प्रेरी लेआउट के साथ फुली फिटेड किचन भी है। बंगले में 4 लग्जरी बेडरूम, स्टडी रूम, एक जिम, 2 फैमिली लाउंज और एक बेहद खूबसूरत बड़ी टैरेस है। आप इस बंगले के बारे में विस्तार से जानकारी इस लिंक पर (https://www.sothebysrealty.com/eng/sales/detail/180-l-3892-dnsjs4/hailey-road-new-delhi-dl) ले सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article