बिजनेस

अहाते में शराब पीने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन से होगा लागू

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 14, 2023, 10:20 AM IST

सरकार के अनुसार आने वाली 1 अप्रैल से राज्‍य के खुले में चलने वाले अहातों को बंद करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है। सरकार ने ये निर्णय शराब की बिक्री को कम करने के लिए लिया है।

Image

1 अप्रैल से राज्‍य के खुले में चलने वाले अहाते होंगे बंद

Photo : iStock

Liquor Policy Madhya Pradesh: मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सभी अहातों (खुले बार) को 1 अप्रैल से बंद करने का ऐलान किया है। सरकार इसके जरिए शराब की बिक्री में कमी लाना चाहती है।

मुख्‍यमंत्री ने कही ये बात

सीएम शिवराज सिंह चौहान श्योपुर मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। फरवरी में ही मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने शराब की खपत को कम करने लिए राज्य में सभी 'अहातों' को बंद करने का फैसला किया था।

शराब की दुकानें नहीं अहाते बंद होंगे

सरकार का कहना है कि शराब की दुकानों के काउंटर पर शराब बेची और खरीदी जाएगी। लेकिन उसकी सार्वजनिक तौर पर पीने की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कैबिनेट ने राज्य के ओपन-एयर बार को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

2010 के बाद नहीं बंद हुई कोई दुकान

गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा के मुताबिक, 2010 के बाद से राज्य में नई शराब की दुकान बंद नहीं हुई हैं। हमने इस साल नई शराब नीति पेश की हैं। मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने ड्रंक-ड्राइविंग के आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने के लिए नियमों को सख्ती से लागू करने का भी फैसला लिया है। उन्होंने स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थलों से शराब की दुकानों की न्यूनतम दूरी भी 50 मीटर से बढ़ाकर 100 मीटर कर दी है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article