देश की दिग्गज इंजीनियरिंग और इन्फ्रा कंपनी Larsen & Toubro (L&T) के निवेशकों के लिए डबल धमाका हुआ है। कंपनी को मिडिल ईस्ट से हजारों करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद शेयर में करीब 2% की तेजी देखने को मिली। दूसरी तरफ कंपनी पहले ही ₹38 प्रति शेयर के मोटे डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस स्टॉक पर और मजबूत हो गई है।
नए ऑर्डर से बाजार में दिखा जोश
L&T ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके Power Transmission & Distribution (PT&D) बिजनेस को मिडिल ईस्ट में बड़े EPC ऑर्डर मिले हैं। कंपनी 380 kV का एक और 132 kV के दो हाई-वोल्टेज सबस्टेशन बनाएगी। कंपनी के मुताबिक, ये प्रोजेक्ट बड़े लोड सेंटरों तक भरोसेमंद बिजली पहुंचाने और ग्रिड पर दबाव कम करने में मदद करेंगे। ऑर्डर टर्नकी बेसिस पर मिले हैं और इन्हें तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा। इस खबर के बाद बाजार में L&T के शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और शेयर करीब 2% तक उछल गया।
कितने बड़े हैं ये ऑर्डर?
L&T ने इन ऑर्डर्स को “Significant” कैटेगरी में रखा है। कंपनी के ऑर्डर क्लासिफिकेशन के अनुसार इस कैटेगरी के प्रोजेक्ट्स की वैल्यू ₹1,000 करोड़ से ₹2,500 करोड़ के बीच होती है। यानी कंपनी की ऑर्डर बुक में एक और मजबूत जोड़ हुआ है, जिससे आने वाले क्वार्टर में रेवेन्यू और मार्जिन को सपोर्ट मिल सकता है।
अब डिविडेंड से होगी कमाई
L&T ने हाल ही में ₹38 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी की एक्स-डिविडेंड डेट 22 मई 2026 तय की गई है। डिविडेंड की खबर ने भी निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है। दिलचस्प बात यह है कि L&T ग्रुप की दूसरी कंपनियों ने भी डिविडेंड घोषित किया है। L&T Technology Services ने ₹40 प्रति शेयर और L&T Finance ने ₹2.75 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है।
30 देशों में फैला है कारोबार
कंपनी का PT&D बिजनेस दुनिया के 30 देशों में ऑपरेट करता है और स्मार्ट ट्रांसमिशन नेटवर्क से लेकर लास्ट-माइल इलेक्ट्रिफिकेशन तक सेवाएं देता है। L&T ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि कंपनी AI और टेक्नोलॉजी आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस पर लगातार फोकस बढ़ा रही है।
तीन कंपनियां दे रहीं डिविडेंड
L&T समूह की कंपनियों ने निवेशकों के लिए शानदार डिविडेंड का ऐलान किया है। Larsen & Toubro (L&T) ने ₹38 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है, जबकि L&T Technology Services (LTTS) अपने शेयरधारकों को ₹40 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। वहीं, L&T Finance ने ₹2.75 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। तीनों कंपनियों की एक्स-डिविडेंड डेट 22 मई 2026 तय की गई है, जिससे रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदने वाले निवेशकों को डिविडेंड का फायदा मिलेगा।
डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
