LPG Price From 1 April 2025 : एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर आई। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के नए दाम घोषित किए हैं। इन नए दामों के तहत 19 किलो के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब ₹41 की कमी की गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14 किलो) के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट
दिल्ली में 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का मूल्य ₹1762 हो गया है, जो मार्च में ₹1803 था। पटना में यह ₹2031 का हो गया है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत 1 अगस्त 2024 के बाद से स्थिर है, और दिल्ली में इसका मूल्य ₹803 है।
- दिल्ली: 19 किलो सिलेंडर ₹1762 (₹41 सस्ता)
- पटना: 19 किलो सिलेंडर ₹2031
- घरेलू सिलेंडर: दिल्ली में ₹803, लखनऊ ₹840.50
एलपीजी मूल्य ट्रेंड: पिछले सालों में उतार-चढ़ाव
अप्रैल के एलपीजी मूल्य ट्रेंड पर नजर डालें तो पिछले 6 वर्षों में 3 बार कीमतें बढ़ी हैं और 3 बार घटीं हैं। 2024 में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में ₹30.50 से ₹32 की गिरावट आई थी। वहीं अप्रैल 2022 में एक बड़ी बढ़ोतरी देखी गई थी, जब दाम ₹249.50 से ₹268.50 तक बढ़कर ₹2406 प्रति सिलेंडर हो गए थे।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें
दिल्ली में 14 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹803 में उपलब्ध है, जो 1 अगस्त 2024 से स्थिर है। अन्य प्रमुख शहरों में भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लखनऊ में यह ₹840.50, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50, और चेन्नई में ₹818.50 है।
