बिजनेस

LPG Price: सस्ता हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, 19 रु घटे दाम, चेक करें अपने शहर के रेट

LPG Cylinder Price: 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही कटौती की गई है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम नहीं घटाए गए हैं।

Image

कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे
  • घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम नहीं घटे
  • 1 मई से लागू हुए नए रेट

LPG Cylinder Price: देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच जनता के लिए महंगाई के मोर्चे पर एक राहत भरी खबर आई है। मई महीने के पहले दिन ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। हालांकि सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही कटौती की गई है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम नहीं घटाए गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 19 रुपये की कटौती की गई है। इससे दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट अब घटकर 1745.50 रुपये रह गया है। आगे जानिए बाकी शहरों के रेट।

ये भी पढ़ें -

चेक करें अपने शहर के रेट (कमर्शियल गैस सिलेंडर)

  • दिल्ली : 1745.50 रु
  • कोलकाता : 1859 रुपये
  • मुंबई : 1698.50 रुपये
  • चेन्नई : 1911 रुपये

घरेलू गैस सिलेंडर के रेट

  • दिल्ली : 803 रु
  • कोलकाता : 829 रुपये
  • मुंबई : 802.50 रुपये
  • चेन्नई : 818.50 रुपये

अप्रैल में भी घटे थे दाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल में भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर सस्ता कर दिया था। 1 अप्रैल को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 30.50 रुपये घटाए गए थे। मगर मार्च में 25.5 रुपये और फरवरी में 14 रुपये बढ़ाए गए थे।

बाकी शहरों में ऐसे देखें रेट

इन 4 शहरों के अलावा यदि आप अपने शहर के रेट देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर जाएं और यहां अपना स्टेट सेलेक्ट करें। फिर अपना जिला और डिस्ट्रिब्यूटर चुनें और सर्च पर क्लिक करें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article