बिजनेस

Mutual Fund पर भी मिलता है लोन, जरूरत के समय आएगा काम, जानिए लेने का तरीका

आप जरूरत के समय म्यूचुअल फंड पर भी लोन ले सकते हैं। म्यूचुअल फंड पर लोन पाने के लिए आप फाइनेंस कंपनी या बैंक से संपर्क कर सकते हैं। कुछ इंस्टिट्यूशंस अप्लाई करने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी देते हैं।

Image

म्यूचुअल फंड पर मिलता है लोन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूचुअल फंड पर मिल सकता है लोन
  • पर्सनल लोन से सस्ता होता है म्यूचुअल फंड
  • ऑनलाइन किया जा सकता है अप्लाई

Loan On Mutual Funds : म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) को आम तौर पर निवेशकों के लिए मध्यम से लंबी अवधि के लिए बेहतर निवेश ऑप्शन माना जाता है। पर अकसर निवेशक जरूरत के समय अपना पैसा म्यूचुअल फंड से निकाल लेते हैं। हालांकि ये सही तरीका नहीं है, क्योंकि आप म्यूचुअल फंड यूनिट्स को रिडीम किए बिना भी जरूरत के समय पैसा हासिल कर सकते हैं। आपको म्यूचुअल फंड्स की यूनिट्स पर लोन (Loan on Mutual Fund Units) मिल सकता है।

कैसे मिलता है लोन

बैंक या फाइनेंस कंपनी जिससे भी आप लोन लेंगे वो आपकी म्यूचुअल फंड यूनिट्स को अपने पास गिरवी रखेगी और उसके बदले लोन देगी। जब आप थोड़ा लोन चुका देंगे तो उसी के अनुपात में आपको म्यूचुअल फंड यूनिट्स लौटा दी जा सकती हैं। लोन के लिए आप सीधे बैंक या फाइनेंस कंपनी से संपर्क करें।

कौन ले सकता है लोन

  • इंडिविजुअल इंवेस्टर्स के अलावा एनआरआई, फर्म, एचयूएफ (हिंदू यूनाइटेड फैमिली), ट्रस्ट, कंपनियां और कोई भी एंटिटी म्यूचुअल फंड पर लोन ले सकती है
  • ध्यान रहे कि नाबालिगों को म्यूचुअल फंड पर लोन नहीं दिया जाता
  • बैंक या फाइनेंस कंपनी आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर लोन राशि, अवधि और ब्याज दर तय करेगी
  • हाई क्रेडिट स्कोर आपको कम ब्याज दर पर लोन लेने में मदद कर सकता है

कितना मिल सकता है लोन

इक्विटी एमएफ (Equity MF) के मामले में, Net NAV (Net Asset Value) के 50% तक लोन मिल सकता है। फिक्स्ड इनकम म्यूचुअल फंड के मामले में, NAV के 70-80% तक लोन मिल सकता है।

सस्ता होता है लोन

ये एक कोलेट्रल या गिरवी लोन है। इसलिए इसमें ब्याज दर पर्सनल लोन के मुकाबले कम होगी। वैसे अलग-अलग बैंक और फाइनेंस कंपनियों में इसके लिए ब्याज दर अलग होगी। दूसरी बात कि एक बार बैंक या फाइनेंस कंपनी के पक्ष में म्यूचुअल फंड यूनिट्स को गिरवी रखने पर आप उन्हें रिडीम नहीं कर पाएंगे। मगर गिरवी रखे जाने के बावजूद आपको म्यूचुअल फंड निवेश पर डिविडेंड और रिटर्न का फायदा मिलता रहेगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड पर लोन लेने का तरीका बताया गया है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article