बिजनेस

Bank Loan Growth: FY24 में 15% से अधिक रह सकती है बैंकों की लोन ग्रोथ, 21 लाख करोड़ हो जाएगा कर्ज

Bank Loan Growth: आईसीआरए रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 14.9-15.3 प्रतिशत की लोन ग्रोथ रेट के साथ बैंक लोन 20.4-20.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा।

Image

बैंक लोन ग्रोथ का अनुमान

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • FY24 में 14.9-15.3% रह सकती है लोन ग्रोथ रेट
  • 20.4-20.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है आंकड़ा
  • आईसीआरए ने लगाया है अनुमान

Bank Loan Growth: रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (ICRA) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए अपने बैंक लोन ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 14.9-15.3 प्रतिशत कर दिया। लेकिन अगले वित्त वर्ष में इसके घटकर 12 प्रतिशत ही रहने की आशंका जताई। आईसीआरए रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 14.9-15.3 प्रतिशत की लोन ग्रोथ रेट के साथ बैंक लोन 20.4-20.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। यह अब तक की सर्वाधिक वृद्धिशील बैंक लोन ग्रोथ होगी और 2022-23 में दर्ज 15.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 18.2 लाख करोड़ रुपये के पिछले स्तर को पार कर जाएगी। एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए पहले 12.8-13 प्रतिशत लोन ग्रोथ का अनुमान जताया था।

ये भी पढ़ें -

FY25 के लिए क्या हैं अनुमान

बढ़ते वैश्विक गतिरोधों और डिपॉटिट जुटाने में आ रही चुनौतियों की वजह से वित्त वर्ष 2024-25 में वृद्धिशील लोन विस्तार की दर 19-20.5 लाख करोड़ रुपये तक सीमित रह जाएगी जो 11.7-12.6 प्रतिशत की वृद्धि दर को दर्शाता है। इसके पीछे उच्च आधार की भी अहम भूमिका होगी।

FY25 के लिए ये रहेंगे अहम फैक्टर

रिपोर्ट के अनुसार कुछ सेक्टरों में कमजोर निर्यात मांग, जिंस कीमतों में नरमी और डिपॉजिट जुटाने में चुनौतियां वित्त वर्ष 2024-25 में बैंक लोन ग्रोथ को सुस्त कर सकती हैं। इसके अलावा एजेंसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-24 में कॉर्पोरेट बॉन्ड जारी करने का आंकड़ा 9.6-9.9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा, जो वित्त वर्ष 2022-23 के 8.7 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर से अधिक होगा।

चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक कितनी रही लोन ग्रोथ

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में वृद्धिशील बैंक लोन ग्रोथ लगभग 16.9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 14.1 लाख करोड़ रुपये से कहीं अधिक है। रिटेल सेगमेंट में 18 नवंबर 2023 तक 33 प्रतिशत और एनबीएफसी सेगमेंट में 23 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि से इसे मजबूती मिली है।

आईसीआरए रेटिंग्स में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ए एम कार्तिक ने कहा कि एनबीएफसी कंपनियों के मैनेजमेंट वाली रिटेल एसेट्स की ग्रोथ चालू वित्त वर्ष में 21-23 प्रतिशत की दर से होने की उम्मीद है, लेकिन अगले वित्त वर्ष में इसके घटकर 17-19 प्रतिशत रह जाने की आशंका है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article