बिजनेस

HDFC Bank: LIC देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक में खरीदेगी 9.99% हिस्सेदारी, RBI से मिली मंजूरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 26, 2024, 12:10 PM IST

HDFC Bank Share Price: आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक में अतिरिक्त 4.8% हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति दी है, जिससे 24 जनवरी, 2025 तक इसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 9.99% हो जाएगी।

Image

HDFC

Photo : Twitter

HDFC Bank Share Price: देश के सबसे बड़े बैंक HDFC के शेयरों मे भारी गिरावट देखने को मिली। इसके चलते बैंक का मार्केट कैप घटकर 10.90 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। इस बीच खबर है कि भारतीय जीवन निगम (LIC) बैंक में 9.99 फीसदी की हिस्‍सेदारी खरीदेगी। जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से भी मंजूरी मिल चुकी है। आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक में अतिरिक्त 4.8% हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति दी है, जिससे 24 जनवरी, 2025 तक इसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 9.99% हो जाएगी।

एलआईसी के पास एचडीएफसी बैंक में कितने हिस्सेदारी

दिसंबर 2023 तक एलआईसी के पास एचडीएफसी बैंक में 5.19% हिस्सेदारी थी। एचडीएफसी बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को एक अधिसूचना में बताया कि एक्सचेंजों ने गुरुवार को कहा कि एलआईसी को 25 जनवरी, 2025 तक बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए आरबीआई से मंजूरी मिल गई है। हालांकि LIC को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसकी कुल हिस्सेदारी भुगतान की गई शेयर पूंजी के 9.99% से अधिक न हो।

लगातार गिर रहा शेयर

बीएसई पर गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन में एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.04 प्रतिशत गिरकर 1,440.70 रुपए के लेवल पर बंद हुए। इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स 0.51% गिर गया। HDFC बैंक के शेयरों की बात करें तो यह एक महीने में ही 14 फीसदी से ज्‍यादा गिर गए हैं। 27 दिसंबर 2023 को इसके शेयर 1703 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, लेकिन अब यह गिरकर 1,440 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच चुका है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article