बिजनेस

LIC की जीवन लक्ष्य पॉलिसी में बिटिया को मिलेंगे 27 लाख रु, डेली सिर्फ 121 रु करने होंगे जमा

LIC Jeevan Lakshay Policy: एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी की मदद से आप बेटी के लिए पैसा जोड़ सकते हैं। इससे आपको उसकी शादी के खर्च को लेकर चिंता करने की टेंशन नहीं होगी। ये प्लान बेटी की पढ़ाई में भी मददगार साबित हो सकता है।

Image

एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बेटियों के लिए शानदार है एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी
  • 27 लाख रु का फंड हो जाएगा तैयार
  • डेली 121 रु के खर्च पर मिलेंगे 27 लाख रु

LIC Jeevan Lakshay Policy: एलआईसी (LIC) देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। एलआईसी के पास कई बहुत अच्छे इंश्योरेंस प्लान हैं, जो अलग-अलग कैटेगरी के लोगों के लिए हैं। एलआईसी के पास कई ऐसे प्लान भी हैं, जो इंश्योरेंस बेनेफिट के साथ-साथ फ्यूचर के लिए सेविंग्स के हिसाब से भी परफेक्ट हैं। एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी (LIC Jeevan Lakshay Policy) ऐसे ही में से एक है, जो बेटियों के लिए खास है। इसकी मदद से आप उनके लिए डेली बहुत कम पैसा जमा करके एक बड़ा फंड हासिल कर सकते हैं।

शादी की नहीं रहेगी टेंशन

एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी की मदद से आप बेटी के लिए पैसा जोड़ सकते हैं। इससे आपको उसकी शादी के खर्च को लेकर चिंता करने की टेंशन नहीं होगी। ये प्लान बेटी की पढ़ाई में भी मददगार साबित हो सकता है।

27 लाख रु का फंड तैयार

एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी से आप 27 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं। 27 लाख रुपये पाने के लिए आपको डेली सिर्फ 121 रु जमा करने होंगे। एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी से कैसे आप 27 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं, आगे जानिए।

ये हैं तीन बड़े फायदे

  • डेथ बेनेफिट में वेस्टेड सिंपल रिवर्जनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस, यदि कोई हो, शामिल है
  • इंश्योर्ड पैरेंट की आकस्मिक मृत्यु के मामले में पॉलिसी तुरंत 10 लाख रुपये का भुगतान करती है
  • नॉन-एक्सीडेंटल या प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में, 5 लाख रु का भुगतान तुरंत कर दिया जाता है

कैसे डेली 121 रु के खर्च पर मिलेंगे 27 लाख रु

एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी में मिनिमम गारंटी राशि 1 लाख रुपये है। इस बीमा पॉलिसी की न्यूनतम अवधि 13 वर्ष और अधिकतम अवधि 25 वर्ष है। 27 लाख रु पाने के लिए आपको ये पॉलिसी 25 सालों के लिए लेनी होगी। 22 साल तक आपको 3600 रुपये प्रति माह का निवेश करना होगा, जो हर दिन 121 रुपये के बराबर है। 25 साल बाद आपको 27 लाख रु मिलेंगे।

कितना होगा फायदा

22 सालों में कुल 264 महीने होते हैं। इस तरह आप 22 सालों में 3600 रु प्रति माह के हिसाब से कुल 9.50 लाख रु का निवेश करेंगे। मगर मैच्योरिटी पर आपको 27 लाख रु मिलेंगे। इस तरह आपको 17.5 लाख रु का फायदा होगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article