बिजनेस

GST में बढ़ोतरी के बाद ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में छंटनी शुरू, MPL करेगी 350 लोगों की छुट्टी

MPL Lay Off: मोबाइल प्रीमियर लीग जीएसटी में बढ़ोतरी के कारण बढ़ी हुई लागत का हवाला देते हुए अपने 350 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कंपनी के फाउंडर साई श्रीनिवास और शुभ मल्होत्रा ने एक इंटरनल ईमेल में ये जानकारी दी है।

Image

एमपीएल 350 कर्मचारियों की छँटनी करेगी

KEY HIGHLIGHTS
  • MPL करेगी 350 लोगों की छंटनी
  • जीएसटी बढ़ने के कारण लिया फैसला
  • ईमेल के जरिए दी जानकारी

MPL Lay Off: रियल मनी गेमिंग कंपनी मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) जीएसटी (GST) में बढ़ोतरी के कारण बढ़ी हुई लागत का हवाला देते हुए अपने 350 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कंपनी के फाउंडर साई श्रीनिवास और शुभ मल्होत्रा ने एक इंटरनल ईमेल में ये जानकारी दी है।

ईमेल में कहा गया है कि पिछला महीना हम सभी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और अनिश्चित रहा। कंपनी ने हर कर्मचारी की ताकत और साहस के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि पिछले हफ्ते, यह पुष्टि की गई कि ग्रॉस गेमिंग रेवेन्यू के बजाय फुल डिपॉजिट वैल्यू पर 28% जीएसटी लगाया जाएगा। नए नियमों से कंपनी पर टैक्स का बोझ 350- 400% तक बढ़ जाएगा।

लेने होंगे मुश्किल फैसले

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एमपीएल ने ईमेल में कहा है कि एक बिजनेस के रूप में, 50% या 100% वृद्धि के लिए तैयारी की जा सकती है, लेकिन इस अचानक वृद्धि को एडजस्ट करने का मतलब है कि हमें कुछ बहुत कठिन निर्णय लेने की जरूरत है।

एमपीएल के अनुसार एक डिजिटल कंपनी के रूप में, हमारी वेरिएबल कॉस्ट में मुख्य रूप से कर्मचारी, सर्वर और ऑफिस इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होते हैं। इसलिए, हमें सर्वाइव करने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि बिजनेस बेहतर बना रहे, इन खर्चों को कम करने के लिए कदम उठाने हैं।

ये है कंपनी की प्लानिंग

एमपीएल पहले ही अपने सर्वर और ऑफिस इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत पर फिर से विचार कर रही है। हालाँकि कंपनी के मुताबिक इसे अभी भी अपनी कर्मचारियों से संबंधित लागत को कम करना होगा। कंपनी ने अफसोस जताते हुए लगभग 350 लोगों को कंपनी से निकालने की बात भी की है।

एमपीएल ने कहा है कि यह एक दिल दुखाने वाली प्रॉसेस है क्योंकि यह हमारे कई मित्रों और सहकर्मियों को प्रभावित करेगी। चार साल की छोटी सी अवधि में हमने बहुत कुछ हासिल किया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article