बिजनेस

Mutual Fund : क्या है सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान, जिससे हर महीने होती है कमाई, जानें डिटेल

Mutual Fund Systematic Withdrawal Plan: यदि आप एक साथ मोटी रकम का निवेश कर दें और मासिक एसडब्ल्यूपी का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको हर महीने फिक्स राशि मिलेगी। इस तरह आपको रिटायरमेंट जैसे मामले में काफी फाइनेंशियल मजबूती मिलेगी, जब लोगों को रेगुलर इनकम चाहिए होती है।

Image

म्यूचुअल फंड सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान है कमाल का

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कमाल का है सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान
  • हर महीने होती है कमाई
  • म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए अच्छा ऑप्शन

Mutual Fund Systematic Withdrawal Plan: सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) निवेशकों को पहले से तय एक डेट पर एक फिक्स्ड या वेरिएबल अमाउंट निकालने की सुविधा मिलती है। आप ये पैसा हर महीने, हर तिमाही या साल में एक तय तारीख पर ले सकते हैं।

हालांकि म्यूचुअल फंड एसडब्ल्यूपी का लाभ उठाने के लिए, निवेशकों को एकमुश्त राशि (Lump-Sum Amount) निवेश करना होता है, जिस पर एसडब्ल्यूपी अवधि के दौरान रिटर्न मिलता है और पहले से तय किए गए अंतराल पर एक फिक्स राशि दी जाती है।

हर महीने कमाई

यदि आप एक साथ मोटी रकम का निवेश कर दें और मासिक एसडब्ल्यूपी का ऑप्शन चुनते हैं तो आपको हर महीने फिक्स राशि मिलेगी। इस तरह आपको रिटायरमेंट जैसे मामले में काफी फाइनेंशियल मजबूती मिलेगी, जब लोगों को रेगुलर इनकम चाहिए होती है।

कैसे काम करता है एसडब्ल्यूपी सिस्टम

मान लीजिए कि आपने किसी म्यूचुअल फंड स्कीम की 50000 यूनिट खरीदने के लिए एक बार में मोटा पैसा निवेश करने का फैसला तब किया, जब इसकी एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) 10 रुपये है। 50000 यूनिट के लिए आपको 5 लाख रुपये (50,000×10) चाहिए होंगे। फिर आप फंड से एसडब्ल्यूपी के जरिए प्रति माह 5,000 रुपये निकालने का फैसला करते हैं।

पहले महीने में जब एनएवी 10 रुपये होगी, तो फंड हाउस 500 यूनिट रिडीम करेगा और आपको 5,000 रुपये देगा। स्कीम में अभी भी आपके पास 49500 यूनिटें बची रहेंगी।

दूसरे महीने क्या होगा

दूसरे महीने में, यदि फंड की एनएवी बढ़कर 12 रुपये हो जाती है, तो आपको 5,000 रुपये का भुगतान करने के लिए रिडीम की जाने वाली यूनिट्स की संख्या 416 (5,000/12) इकाइयां होंगी। अब आपके पास 49084 यूनिट्स बचेंगी। आप अगले महीनों के लिए इसी तरीके से गणना जारी रख सकते हैं। जब सारी एनएवी यूनिट्स खत्म हो जाएंगी तो आपको पैसा मिलना बंद हो जाएगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article