बिजनेस

Larsen & Toubro Share Target: बजट से लार्सन एंड टुब्रो को हो सकता है फायदा, शेयर कराएगा कमाई, जानें टार्गेट

Larsen & Toubro Share Target: एलकेपी सिक्योरिटीज ने एलएंडटी के शेयर के लिए 3865 रु का टार्गेट दिया है। जबकि बीते शुक्रवार को ये शेयर 3377.80 रु पर बंद हुआ था। यानी मौजूदा स्तर से ये 14.4 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

लार्सन एंड टुब्रो के शेयर का टार्गेट 3865 रु है

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लार्सन एंड टुब्रो का शेयर करा सकता है फायदा
  • 3865 रु है टार्गेट प्राइस
  • फिलहाल 3378 रु पर है शेयर

Larsen & Toubro Share Target: अंतरिम बजट में 11.11 लाख करोड़ रु के पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure) या कैपेक्स का ऐलान किया गया है। कैपेक्स का अधिकतर पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च होता है। इससे इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और इसी सेगमेंट से जुड़ी अन्य कंपनियों को फायदा मिलता है, क्योंकि उन्हें सरकार कॉन्ट्रैक्ट देती है। 11.11 लाख करोड़ रु के कैपेक्स से देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को भी फायदा हो सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म ने एलएंडटी के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। आगे जानिए इसके शेयरों के लिए कितना टार्गेट है।

ये भी पढ़ें -

कितना है टार्गेट

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एलकेपी सिक्योरिटीज ने एलएंडटी के शेयर के लिए 3865 रु का टार्गेट दिया है। जबकि बीते शुक्रवार को ये शेयर 3377.80 रु पर बंद हुआ था। यानी मौजूदा स्तर से ये 14.4 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कितना है 52 हफ्तों का शिखर

एलएंडटी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,738.90 रु और निचला स्तर 2,083.05 रु रहा है। कंपनी के शेयर के मौजूदा स्तर पर इसकी मार्केट कैपटिल 4.64 लाख करोड़ रु है। बता दें कि बीते हफ्ते भर में एलएंडटी का शेयर 7.41 फीसदी टूटा है।

1 महीने में 4 फीसदी गिरा शेयर

  • बीते एक महीने में एलएंडटी का शेयर 3.90 फीसदी गिरा है
  • बीते 6 महीनों में यह 28.19 फीसदी उछला है
  • 2024 में अब तक ये 4.1 फीसदी गिरा है
  • 1 साल में शेयर की कीमत करीब 57 फीसदी चढ़ी है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article