बिजनेस

Mark Zuckerberg Life In Danger: दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बने मार्क जुकरबर्ग, मगर META को उनकी जान जाने का खौफ, जानें क्यों

Mark Zuckerberg Became Fourth Richest Person In The World: अब मार्क जुकरबर्ग से अधिक अमीर केवल तीन लोग हैं। इनमें बर्नार्ड अरनॉल्ट, एलन मस्क और जेफ बेजोस शामिल हैं। हालांकि उनकी जान को खतरा है, जिसकी आशंका खुद उनकी कंपनी मेटा ने जताई है।

Image

मार्क जुकरबर्ग दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बने मार्क जुकरबर्ग
  • मगर जान को है खतरा
  • खुद मेटा ने जताई चिंता

Mark Zuckerberg Became Fourth Richest Person In The World: मेटा के सीईओ और को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने दौलत के मामले में बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ दिया और वे दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मेटा के शेयर प्राइस में 22 प्रतिशत की वृद्धि के चलते वह उनकी दौलत में 28 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी कुल दौलत 170 अरब डॉलर हो गई है जबकि गेट्स की नेटवर्थ 145 अरब डॉलर है। इस समय जुकरबर्ग से अधिक अमीर केवल तीन लोग हैं। इनमें बर्नार्ड अरनॉल्ट, एलन मस्क और जेफ बेजोस शामिल हैं। हालांकि उनकी जान को खतरा है, जिसकी आशंका खुद उनकी कंपनी मेटा ने जताई है।

ये भी पढ़ें -

कैसे है जुकरबर्ग की जान को खतरा

जुकरबर्ग की अचानक मौत होने की आशंका मेटा ने जताई है। मेटा की सालाना रिपोर्ट के अनुसार जुकरबर्ग और मेटा के कुछ अधिकारियों की लाइफस्टाइल में कई जोखिम वाली एक्टिविटीज शामिल हैं, जिसमें जान जाने तक का खतरा है। इनमें एडवेंचर एक्टिविटीज भी शामिल हैं। इनमें एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स, कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स और रिक्रिएशनल एविएशन भी शामिल है।

मेटा ने कहा है कि अगर जुकरबर्ग को कुछ होता है तो इसके बिजनेस पर काफी असर पड़ेगा।

पिछले साल करानी पड़ी थी सर्जरी

जुकरबर्ग को Competitive Battle का शौक है। इसी शौक के चलते उन्हें पिछले साल चोट लगी थी, जिसके लिए उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ी थी।

और बढ़ने वाली है दौलत

अभी मार्क जुकरबर्ग की दौलत और बढ़ने वाली है। मेटा जब मार्च में अपने पहले डिविडेंड का भुगतान करेगी तो मेटा सीईओ को लगभग 17.4 करोड़ डॉलर कैश मिलेगा। उनके पास मेटा के लगभग 35 करोड़ क्लास ए और बी शेयर हैं। इन दोनों तरह के शेयरों पर उन्हें डिविडेंड मिलेलगा।

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यदि मेटा अपना 50 प्रतिशत तिमाही डिविडेंड बरकरार रखती है, तो जुकरबर्ग हर साल 69 करोड़ डॉलर से अधिक कमाएंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article