बिजनेस

Is Stock Market closed Today: क्या आज बुधवार 5 नवंबर 2025 को शेयर बाजार बंद है या खुला है? दूर करें कंफ्यूजन

Is Stock Market closed Today: आज बुधवार 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा की वजह से अधिकांश राज्यों में छुट्टियां हैं। तो क्या आज भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) भी बंद है (kya aaj share market band hai) या खुला है(Kya aaj Share bazar Khula hai)। आइए जानते हैं सच्चाई।

Image

आज शेयर बाजार खुला है या बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Is Stock Market closed Today: आप सभी जानते हैं जैसे-जैसे भारतीय शेयर बाजार कैलेंडर वर्ष के आखिरी महीनों की ओर बढ़ रहा है, निवेशक आने वाली शेयर बाजार की छुट्टियों पर नजर रखते हैं। आज बुधवार 5 नवंबर 2025 को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव जी (गुरुपरब) के मौके पर ट्रेडिंग बंद रहेगी। अक्टूबर में त्योहारों के कारण तीन छुट्टियां थीं, नवंबर में सिर्फ एक दिन की छुट्टी होगी और अगली निर्धारित छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के लिए होगी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों 5 नवंबर को ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। निवेशकों को ध्यान देना चाहिए कि यह छुट्टी महीने में ट्रेडिंग में एकमात्र ब्रेक है, जो अक्टूबर की कई छुट्टियों से अलग है। साल की आखिरी ट्रेडिंग छुट्टी 25 दिसंबर को होगी, जो क्रिसमस के त्योहार के साथ होगी।

Share market holiday: 2025 में शेयर बाजार की छुट्टियां

  • 5 नवंबर (बुधवार) – प्रकाश पर्व (गुरु नानक देव जी का जन्मदिन)
  • 25 दिसंबर (गुरुवार) – क्रिसमस

Stock Market: शेयर बाजार के खुलने और बंद होने का समय

शेयर बाजार हर सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है (घोषित छुट्टियों को छोड़कर)। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। प्री-ओपन सेशन (बाजार खुलने से पहले)। ऑर्डर देने का समय सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक होता है। इसके बाद ऑर्डर का मिलान और प्रक्रिया शुरू होती है।

Stock Market: सामान्य ट्रेडिंग सेशन

  • बाजार खुलने का समय: सुबह 9:15 बजे
  • बाजार बंद होने का समय: दोपहर 3:30 बजे
  • समापन सत्र: दोपहर 3:40 से 4:00 बजे तक

Stock Market: ब्लॉक डील सेशन

  • सुबह की विंडो: 8:45 से 9:00 बजे तक
  • दोपहर की विंडो: 2:05 से 2:20 बजे तक

अगर आप निवेशक हैं या ट्रेडिंग करते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है। हालांकि, स्टॉक एक्सचेंज उपरोक्त निर्धारित छुट्टियों के अलावा अन्य दिनों में भी बाजार बंद कर सकते हैं या मूल रूप से छुट्टियों के रूप में घोषित दिनों में भी बाजार खोल सकते हैं। स्टॉक एक्सचेंज जब भी उचित और आवश्यक समझें, व्यापारिक समय बढ़ा सकते हैं, आगे बढ़ा सकते हैं या घटा सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article