बिजनेस

Stock Market Holiday Today: क्या आज गुरुवार 1 जनवरी 2026 को शेयर बाजार खुला है या बंद है? दूर करें कंफ्यूजन

Is Stock Market Open Today: आज 1 जनवरी 2026 है और नया साल का पहला दिन है। जिसकी वजह से आज स्कूल-कॉलेज और अधिकांश दफ्तर बंद रहेंगे। तो क्या आज भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) भी बंद है (kya aaj share market band hai) या खुला है ( Kya aaj Share bazar Khula hai)। आइए जानते हैं सच्चाई।

Image

न्यू ईयर 2026 पर भारतीय शेयर बाजार खुला रहेगा, जानिए पूरी जानकारी (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Is Stock Market Open Today : आज 1 जनवरी 2026 है और नया साल का पहला दिन है। दुनियाभर के निवेशकों की नजर नए साल की पहली ट्रेडिंग पर रहती है। जहां चीन, जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर, हांगकांग और यूएई जैसे कई बड़े वैश्विक शेयर बाजार नए साल के मौके पर बंद रहते हैं, वहीं भारतीय निवेशकों के लिए राहत की खबर है। 1 जनवरी 2026 को भारत के दोनों प्रमुख शेयर बाजार बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पूरी तरह खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा।

1 जनवरी 2026: भारत में रहेगा ट्रेडिंग डे

नए साल के पहले दिन भारतीय शेयर बाजारों में ट्रेडिंग सामान्य रूप से होगी। यानी निवेशक शेयरों की खरीद-बिक्री, डेरिवेटिव्स और करेंसी सेगमेंट में लेनदेन कर सकेंगे। ऐसे समय में जब वैश्विक बाजार बंद रहते हैं, भारत का खुला रहना घरेलू और विदेशी निवेशकों के लिए एक अहम अवसर बन जाता है।

ट्रेडिंग का समय क्या रहेगा?

भारतीय शेयर बाजारों में रोजाना की तरह प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक चलेगा। इसके बाद नियमित कारोबार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। यानी टाइमिंग में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

2026 के लिए NSE की आधिकारिक छुट्टी लिस्ट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साल 2026 की आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक, 2026 में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी मार्केट कुल 15 दिन बंद रहेंगे, जो 2025 की तुलना में एक दिन ज्यादा है। इससे निवेशकों और ट्रेडर्स को पहले से अपनी रणनीति बनाने में आसानी होगी।

Stock Market Holiday: 2026 की पहली छमाही की प्रमुख छुट्टियां

  • 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
  • 3 मार्च: होली
  • 26 मार्च: राम नवमी
  • 31 मार्च: महावीर जयंती
  • 3 अप्रैल: गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती
  • 1 मई: महाराष्ट्र दिवस
  • 28 मई: बकरीद (ईद-उल-अजहा)

Stock Market Holiday: 2026 की दूसरी छमाही की अहम छुट्टियां

  • 26 जून: मुहर्रम
  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी
  • 2 अक्टूबर: गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर: दशहरा
  • 10 नवंबर: दिवाली बलिप्रतिपदा
  • 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर: क्रिसमस

निवेशकों के लिए क्या है मायने?

1 जनवरी को बाजार खुले रहने से निवेशकों को साल की अच्छी शुरुआत का मौका मिलता है। वैश्विक बाजार बंद होने के कारण घरेलू फैक्टर्स और कंपनियों से जुड़ी खबरों का असर भारतीय बाजार पर ज्यादा साफ दिखाई दे सकता है। अगर आप नए साल के पहले दिन निवेश या ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं, तो निश्चिंत रहें 1 जनवरी 2026 को NSE और BSE दोनों खुले रहेंगे, और कारोबार पूरी तरह सामान्य रहेगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article