बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 4 अप्रैल 2026 को बैंक खुले हैं या बंद हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 4 अप्रैल 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वाल ग्राहकों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां जान लीजिए आज बैंक बंद तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Image

क्या आज बैंक बंद हैं खुले हैं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 4 अप्रैल 2026 है। बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी कामों के लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता है और खासतौर पर नौकरीपेशा लोग शनिवार को अपने काम निपटाना चाहते हैं क्योंकि अधिकांश ऑफिस में वीकेंड पर छुट्टी रहती है। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद हैं। नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और 5वें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें अलग-अलग राज्यों के अनुसार छुट्टियों की जानकारी होती है। इसलिए बैंक से जुड़े कामों की योजना बनाने से पहले ताजा अपडेट और छुट्टियों की लिस्ट की जरूरी देखनी चाहिए। आइए जानते हैं आज शनिवार को बैंक बंद हैं या नहीं।

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक खुले हैं

आज शनिवार 4 अप्रैल 2026 है। यह अप्रैल महीने का पहला शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर तीसरे और 5वें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी का ऐलान न किया जाए। इससे साफ होता है कि आज देश भर में बैंक खुले रहेंगे यानी आज बैंक जाकर अपना काम निपटा सकते हैं।

Bank Holiday: मार्च 2026 की बाकी बैंक छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टीकहां-कहां होगी छुट्टी
5 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरा भारत
11 अप्रैलशनिवारदूसरा शनिवारपूरा भारत
12 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरा भारत
13 अप्रैलसोमवारबैसाखी / क्षेत्रीय नया सालचुनिंदा राज्य
14 अप्रैलमंगलवारडॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती, बैसाखी, बोहाग बिहू, तमिल नव वर्षमिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर, कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
15 अप्रैलबुधवारबंगाली नववर्ष दिवस (नबावर्षा), बोहाग बिहू, विशु, हिमाचल दिवसत्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं
16 अप्रैलगुरुवारबोहाग बिहूअसम में बैंक बंद रहेंगे
19 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरा भारत
20 अप्रैलसोमवारबसव जयंतीकर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे
21 अप्रैलमंगलवारगारिया पूजात्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे
25 अप्रैलशनिवारचौथा शनिवारपूरा भारत
26 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरा भारत

छुट्टियों के दौरान करें डिजिटल बैंकिंग

बैंक भले ही छुट्टियों में बंद रहते हों, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं लगातार चालू रहती हैं। ग्राहक एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के ऑनलाइन लेनदेन बिना किसी रुकावट के चलते रहते हैं।

आरबीआई जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की शुरुआत में पूरे वर्ष की बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं, ताकि लोग अपने बैंकिंग कार्य पहले से योजना बनाकर कर सकें।

तीन श्रेणियों में बांटी जाती हैं बैंक छुट्टियां

आरबीआई बैंक छुट्टियों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित करता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अवकाश, आरटीजीएस (RTGS) अवकाश, और बैंक खातों के समापन से संबंधित अवकाश।

इन दिनों बैंक रहते हैं बंद

भारत में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश रहता है। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के अनुसार छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय छुट्टियों की सूची जरूर देख लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article