बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 16 मई 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 16 मई 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Image

आज बैंक बंद हैं या खुले हैं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 16 मई 2026 है। पैसे निकालने के अलावा बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी कामों के लिए लोगों को बैंक ब्रांच जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग अपने बैंकिंग कार्य शनिवार को निपटाना पसंद करते हैं, क्योंकि ज्यादातर ऑफिसों में इस दिन छुट्टी रहती है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि इस शनिवार बैंक खुले रहेंगे या बंद। आरबीआई के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर जांच लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह जानकारी दी जाती है कि किस दिन, किस राज्य में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी कामों की योजना बनाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद।

Bank Holiday Today: 1 राज्य को छोड़कर देश भर में खुले रहेंगे बैंक

आज शनिवार 16 मई 2026 है। यह मई महीने का तीसरा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर तीसरे और 5वें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी का ऐलान नहीं किया जाए। इससे साफ होता है कि आज देश भर में बैंक खुले रहेंगे यानी आज बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। लेकिन सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि यहां राज्य स्थापना दिवस की वजह से छुट्टी है।

Bank Holiday: मई 2026 की बाकी बैंक छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टीप्रभावित राज्य
16 मई, 2026शनिवारसिक्किम राज्य स्थापना दिवस (राज्य दिवस)सिक्किम
17 मई, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)सभी राज्य
23 मई, 2026शनिवारचौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)सभी राज्य
24 मई, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)सभी राज्य
26 मई, 2026मंगलवारकाजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिनगुजरात, चंडीगढ़, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल
27 मई, 2026बुधवारईद-उल-अजहा (बकरी ईद)त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड
28 मई, 2026गुरुवारईद-उल-अजहा जारी (बकरी ईद)जम्मू-कश्मीर
31 मई, 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)सभी राज्य

छुट्टियों में भी चालू रहती हैं डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं

बैंक शाखाएं भले ही छुट्टियों के दौरान बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना रुकावट जारी रहती हैं। ग्राहक एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं, यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यानी ऑनलाइन लेनदेन और डिजिटल सेवाओं पर बैंक अवकाश का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

हर साल RBI जारी करता है बैंक छुट्टियों की सूची

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की शुरुआत में पूरे वर्ष की बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और प्रत्येक महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को शामिल किया जाता है, ताकि लोग अपने बैंकिंग कार्य पहले से व्यवस्थित कर सकें।

बैंक छुट्टियों की तीन मुख्य श्रेणियां

RBI बैंक छुट्टियों को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में विभाजित करता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, आरटीजीएस अवकाश और बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश।

इन अवसरों पर बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के अवसर पर भी बैंक अवकाश रहता है। चूंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तिथियां भिन्न हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय अवकाश सूची की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article