बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज बुधवार 22 अक्टूबर को बैंक बंद हैं या खुले हैं? कहां और क्यों, देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज बुधवार 22 अक्टूबर 2025 है। आज कुछ राज्यों में दिवाली (बलि प्रतिपदा), विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस, गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। इस लिए वहां छुट्टी रहेगी। आपके मन में कंफ्यूजन है कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए बैंक जाने से पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Image

जानिए आज बैंक कहां-कहां बंद हैं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज बुधवार 22 अक्टूबर 2025 है। इस बार चंद्र पंचांग के अनुसार दिवाली दो दिन मनाई गई। कहीं 20 अक्टूबर को मनाई गई तो कहीं 21 अक्टूबर को मनाई गई। इसलिए बैंको की छुट्टी में भी कहीं 20 अक्टूबर को हुई तो कहीं 21 अक्टूबर को हुई। अब 22 अक्टूबर को दिवाली (बलि प्रतिपदा), विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस, गोवर्धन पूजा की वजह से कुछ राज्यों में छुट्टी है। त्योहारों की तारीखों में इस अंतर के कारण पूरे भारत में बैंकों की छुट्टियों को लेकर भ्रम की स्थिति है। इसलिए बैंक जाने की प्लानिंग बनाने में मदद के लिए अक्टूबर महीने में बैंकों के बंद रहने की पूरी जानकारी यहां दी गई है। स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं आज कहां बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर को कहां बंद रहेंगे बैंक, कहां नहीं

देश के कुछ चुनिंदा राज्यों में 22 अक्टूबर को दिवाली (बलि प्रतिपदा), विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस, गोवर्धन पूजा की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। इस दिन महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश में इस दिन आधिकारिक बैंक छुट्टी घोषित की गई है। इन राज्यों में बुधवार 22 अक्टूबर को भी बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

दिवाली 2025 राज्यवार अवकाश

दिवाली 2025 के राज्यवार अवकाश कुछ क्षेत्रों में दिवाली का त्योहार 22 अक्टूबर के बाद भी मनाया जा रहा है। उदाहरण के लिए दिवाली के उत्सव के अंत का प्रतीक भाई दूज, मुख्यतः उत्तर भारत में मनाया जाता है। 23 अक्टूबर को, गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक भाईदूज (भाई बिज), चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजन जैसे त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। बैंकों को शुक्रवार, 24 अक्टूबर को व्यक्तिगत सेवाओं के लिए पुनः खोलना है, तथा उसके बाद 25 अक्टूबर (चौथे शनिवार) और 26 अक्टूबर (रविवार) को सप्ताहांत के लिए पुनः बंद करना है।

अक्टूबर 2025 में बैंकों में बाकी छुट्टियां

  • 22 अक्टूबर (बुधवार) - दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस / गोवर्धन पूजा / बलिपद्यामी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) के कारण गुजरात (अहमदाबाद), महाराष्ट्र (मुंबई), कर्नाटक (बेंगलुरु), उत्तराखंड (देहरादून), सिक्किम (गंगटोक), राजस्थान (जयपुर), पश्चिम बंगाल (कोलकाता), उत्तर प्रदेश (लखनऊ) और हिमाचल प्रदेश (शिमला) में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अक्टूबर (गुरुवार) - भाई बिज / भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / भ्रातृद्वितीया / निंगोल चक्कौबा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर (शनिवार) - चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर (रविवार) - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर (सोमवार) - छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर (मंगलवार) - छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग

छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं, जब तक कोई तकनीकी समस्या या आधिकारिक सूचना न हो। अगर कैश की आवश्यकता हो, तो एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे कि बैंकिंग ऐप्स और UPI भी सुचारू रूप से काम करते रहेंगे।

Bank Holiday: कब बंद रहते हैं बैंक?

बैंक सप्ताहांत के अलावा, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। इन छुट्टियों की तारीखें राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि हर राज्य का छुट्टियों का कैलेंडर अलग होता है। इसलिए यदि आप बैंक जाने का मन बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article