बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 22 नवंबर 2025 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 22 नवंबर 2025 है। अक्सर लोगों को यह भ्रम रहता है कि शनिवार को बैंक खुले रहते हैं या बंद। चूंकि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, इसलिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि आज बैंक की छुट्टी है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai) खुले हैं। बैंक जाने से पहले RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए (bank se judi khabren), ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

Image

आज बैंक बंद हैं या खुले हैं, जानिए सच्चाई (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today : लोग रुपये-पैसों के अलावा भी कई कामों के लिए बैंक जाने की जरुरत महसूस करते हैं। खासकर नौकरीपेशा लोग शनिवार को अपना बैंक से जुड़ा काम निपटाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर यह कंफ्यूजन रहता है कि कहीं आज शनिवार को बैंक बंद तो नहीं है। बता दें कि हर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार बैंक की अनिवार्य छुट्टी होती है। जबकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस राज्य में, किस दिन बैंक बंद रहेंगे (bank se judi khabren)।

Saturday Bank Holiday: आज शनिवार को बैंक क्यों बंद हैं?

आज 22 नवंबर 2025, शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहेंगे क्योंकि आज नवंबर महीने का चौथा शनिवार है। आरबीआई के नियम के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक छुट्टी रहती है। बाकी शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं।

Bank Holiday 2025: नवंबर महीने की बाकी छुट्टियां

  • 22 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार – देशभर में बैंक बंद
  • 23 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
  • 30 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद

Bank Holiday: छुट्टियों में ऐसे करें बैंकिंग

छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं। एटीएम से कैश निकासी उपलब्ध रहेगी। UPI और सभी डिजिटल पेमेंट सिस्टम सामान्य रूप से चलते रहेंगे (जब तक किसी तकनीकी कारण से सेवा बाधित होने की सूचना न दी जाए)।

Bank Holiday: बैंक कब-कब बंद रहते हैं?

रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा बैंक इन कारणों से भी बंद रहते हैं। राष्ट्रीय छुट्टियां, राज्य स्तरीय छुट्टियां, धार्मिक त्योहार। हर राज्य का छुट्टी कैलेंडर अलग होता है, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article