Bank Holiday Today : लोगों को कैश के अलावा अन्य काम के लिए भी अक्सर बैंक जाने की जरुरत पड़ती रहती है। साथ ही कामकाजी लोग वीकेंड यानी शनिवार को बैंकों का काम निपटाना चाहते हैं लेकिन शनिवार को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि कहीं इस शनिवार बैंक बंद तो नहीं है। क्योंकि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार को बैंक खुला रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखकर ही बैंक जाने का प्लान बनाएं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस तारीख को, किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को यहां जरूर देख लें और उसी हिसाब से बैंक जाने की प्लानिंग तैयार करें (bank se judi khabren)।
Saturday Bank Holiday: आज शनिवार क्यों बंद हैं बैंक
आज शनिवार 15 नवंबर 2025 को छुट्टी नहीं है। आज नवंबर महीने का तीसरा शनिवार है इसलिए देश भर में आज बैंक खुले हैं। दूसरा और चौथा शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश अनिवार्य कर दिया है। महीने के बाकी शनिवार को बैंक खुले रहते है। चूंकि 15 नवंबर को महीने का तीसरा शनिवार है। इसलिए देशभर में आज बैंकों में सामान्य दिनों की तरह काम होंगे।
Bank Holiday 2025: नवंबर में बैंक की बाकी छुट्टियां
- 16 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 22 नवंबर (शनिवार): चौथे शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 23 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 30 नवंबर (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday :छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग
छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस का लाभ बिना किसी रूकावट के उठा सकते हैं, जब तक कि कोई तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से सूचना न दी जाए। कैश की जरुरत होने पर एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा ऐप और UPI जैसे डिजिटल भुगतान सिस्टम भी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?
रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार के अलावा बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। ये छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि राज्यों के छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग होता है। इसलिए अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लेना महत्वपूर्ण है ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
