बिजनेस

Kronox Lab Sciences IPO GMP : लिस्टिंग होते ही मिला 21.2 फीसदी का मुनाफा, जानें कितने पर पहुंचा शेयर

Kronox Lab Sciences IPO: क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के शेयरों एनएसई पर 164.95 रुपये पर लिस्ट हो चुके हैं। शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत के बाद, ये 136 रुपये के प्राइस बैंड से 21.2 प्रतिशत उछाल के साथ लिस्ट हुए हैं। फाइन केमिकल्स निर्माता के लिए ग्रे मार्केट में भी शेयरों की लिस्टिंग को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे थे। ऐसे में बाजार की उम्मीदों के अनुरूप ही इसकी लिस्टिंग हुई है।

Image

Kronox Lab Sciences IPO GMP : लिस्टिंग होते ही मिला 21.2 फीसदी का मुनाफा, जानें कितने पर पहुंचा शेयर

Kronox Lab Sciences IPO: क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के शेयरों एनएसई पर 164.95 रुपये पर लिस्ट हो चुके हैं। शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत के बाद, ये 136 रुपये के प्राइस बैंड से 21.2 प्रतिशत उछाल के साथ लिस्ट हुए हैं। फाइन केमिकल्स निर्माता के लिए ग्रे मार्केट में भी शेयरों की लिस्टिंग को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे थे। ऐसे में बाजार की उम्मीदों के अनुरूप ही इसकी लिस्टिंग हुई है। इस IPO 3 जून से 5 जून तक पैसा लगाने का मौका था। कंपनी का प्राइस बैंड 129 से 136 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ के जरिए कंपनी 130.15 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान कर रही है।

किनता हुआ Kronox Lab Sciences IPO सब्सक्राइब

Kronox Lab Sciences का आईपीओ कुल 117.25 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 89.03 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 301.92 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 54.24 गुना सब्सक्राइब हुआ।

क्या करती है Kronox Lab Sciences

इनका इस्तेमाल कई तरह की एप्लीकेशंस जैसे एपीआई बनाने, फार्मास्युटिकल फॉर्म्यूलेशंस, वैज्ञानिक अनुसंधान, न्यूट्रास्युटिकल्स, बायोटेक एप्लीकेशंस, एग्रोकेमिकल फॉर्म्यूलेशंस, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, मेटल रिफाइनरीज और एनिमल हेल्थ प्रोडक्ट्स में होता है। 2008 में इनकॉरपोरेट हुई क्रोनॉक्स लैब साइंसेज लिमिटेड डायवर्स एंड-यूजर इंडस्ट्रीज के लिए हाई प्योरिटी स्पेशिएलिटी फाइन केमिकल्स बनाती है।

कंपनी फॉस्फेट, सल्फेट, एसीटेट, क्लोराइड, साइट्रेट, नाइट्रेट्स, नाइट्राइट्स, कार्बोनेट, EDTA डेरिवेटिव्स, ग्लूकोनेट हाइड्रॉक्साइड, सक्सिनेट आदि सहित 185 से अधिक प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत रेंज की पेशकश करती है। ये प्रोडक्ट भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 20 से अधिक देशों के ग्राहकों को सप्लाई होते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article