बिजनेस

Kotak Securities के ये हैं 7 दिवाली स्टॉक रिकोमेंडेशन: मुहूर्त ट्रेडिंग में खरीदारी कर बड़े प्रॉफिट का मौका

संवत 2081 में भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन खराब रहा है। कई ग्लोबल मार्केट ने भारतीय शेयर बाजार से बेहतर रिटर्न दिया है। इसका मुख्य कारण कंपनियों के कमजोर नतीजे और कमाई, ट्रेड वॉर और भू-राजनीतिक और मैक्रोइकॉनॉमिक टेंशन रहा है।

Image

दिवाली स्टॉक रिकोमेंडेशन

Muhurat trading: भारतीय शेयर बाजार इस बार 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के लक्ष्मी पूजन के उपलक्ष्य में एक घंटे के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे। 1957 के बाद पहली बार, यह ट्रेडिंग सेशन शाम के समय के बजाय दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे के बीच होगा। शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के मुहूर्त ट्रेडिंग का काफी महत्व है। बहुत सारे निवेशक इस दौरान स्टॉक की खरीदारी करते हैं। Kotak Securities ने दिवाली के उपलक्ष्य में 7 स्टॉक रिकोमेंडेशन किए हैं। आइए जानते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन स्टॉक्स शामिल हैं और क्या है उनके टारगेट प्राइस।

कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च, श्रीकांत चौहान ने बताया कि हम भारत के लिए सम्वत 2082 में पॉजिटिव हैं। हमारा मनना है कि पिछले 12-15 महीनों में बड़ी गिरावट के बाद अब स्थिरता आएगी। मार्केट, सेक्टर्स और स्टॉक्स के हमारे मूल्यांकन के आधार पर हमने 7 संभावित स्टॉक आइडियाज चुने हैं, जो सम्वत 2082 में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। हैप्पी इन्वेस्टिंग!

Adani Port and SEZ (ADSEZ): आज का प्राइस– 1,431 रुपये| टारगेट प्राइस– ₹1900 | रेटिंग: BUY
Acutaas Chemical (ACUTAAS): आज का प्राइस–1,496 रुपये टारगेट प्राइस– ₹1780 | रेटिंग: BUY
Cummins India (KKC): आज का प्राइस–3,949.50 रुपये| टारगेट प्राइस – ₹4400 | रेटिंग: ADD
Eternal: आज का प्राइस–349.15 रुपये| टारगेट प्राइस – ₹375 | रेटिंग: BUY
ICICI Bank (ICICIBC): आज का प्राइस–1,378.60 रुपये| टारगेट प्राइस – ₹1700 | रेटिंग: BUY
Mahindra & Mahindra: आज का प्राइस– 3,444.80 रुपये| टारगेट प्राइस – ₹4000 | रेटिंग: BUY
Reliance Industries (RELIANCE) – आज का प्राइस 1,381 रुपये| टारगेट प्राइस – ₹1555 | रेटिंग: ADD
स्रोत: Kotak Securities

संवत 2081 में भारतीय बाजार का कैसा रहा प्रदर्शन

संवत 2081 में भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन खराब रहा है। कई ग्लोबल मार्केट ने भारतीय शेयर बाजार से बेहतर रिटर्न दिया है। इसका मुख्य कारण कंपनियों के कमजोर नतीजे और कमाई, ट्रेड वॉर और भू-राजनीतिक और मैक्रोइकॉनॉमिक टेंशन रहा है। मार्च 2025 में Nifty ने 21,750 का निचला स्तर और BSE Sensex ने 71,500 का स्तर छुआ। दोनों इंडेक्स लगभग 1.5% गिर गए। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 5.6% और 5.4% घटे। RBI और Fed द्वारा दर कटौती, GST सुधार और आयकर स्लैब वृद्धि जैसी सकारात्मक कोशिशों के बावजूद बाजार कमजोर रहा। FII ने भारी बिकवाली की ($27.3 बिलियन), जबकि DIIs ने 4.5 लाख करोड़ और रिटेल निवेशकों ने H1FY26 में 1.37 लाख करोड़ रुपये निवेश किए।

सर्वोत्तम प्रदर्शन बैंक निफ्टी (+7.2%) और ऑटो सेक्टर (0.5%) ने किया, जबकि सबसे खराब प्रदर्शन BSE IT (-20.5%), BSE FMCG (-13.3%), BSE रियल एस्टेट (-16.8%), BSE यूटिलिटीज़ (-18.5%) और BSE कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-12.2%) का रहा।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है, अगर आपको किसी शेयर में निवेश करना है तो अपने फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।)

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article