बिजनेस

Kishore Biyani: इस बड़े बिजनेसमैन ने मॉल बेच कर चुकाया बकाया, ₹476 करोड़ का हुआ सेटलमेंट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 13, 2024, 10:40 AM IST

Kishore Biyani: फ्यूचर ग्रुप ने 476 करोड़ रुपये का वन टाइम सेटलमेंट कर दिया है। इसके जरिए फ्यूचर ग्रुप ने बंसी मॉल मैनेजमेंट कंपनी के लेंडर्स को 571 करोड़ रुपये का बकाया चुका दिया है। यह रकम लेनदारों के लिए 83% की वसूली है।

Image

किशोर बियानी

Photo : Twitter

Kishore Biyani: फ्यूचर ग्रुप के प्रमोटर किशोर बियानी ने अपना मॉल को बेचकर बड़े बकाये का पेमेंट किया है। वह कर्ज संकट से जूझ रहे थे। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक फ्यूचर ग्रुप ने 476 करोड़ रुपये का वन टाइम सेटलमेंट कर दिया है। इसके जरिए फ्यूचर ग्रुप ने बंसी मॉल मैनेजमेंट कंपनी के लेंडर्स को 571 करोड़ रुपये का बकाया चुका दिया है। यह रकम लेनदारों के लिए 83% की वसूली है।

कब हुई डील

K रहेजा कॉर्प की तरफ से ये डील सोमवार को हुई है। इसमें स्टांप ड्यूटी का भुगतान का 28.56 करोड़ रुपये रहा। K रहेजा कॉर्प ने बैंकों को सीधे पेमेंट किया और इसके बदले में मॉल कंपनी को ट्रांसफर किया गया। डील को रियल्टी डेवलपर K रहेजा कॉर्प का सपोर्ट मिला। K रहेजा कॉर्प ने एसओबीओ सेंट्रल मॉल का अधिग्रहण किया था। K रहेजा की समूह कंपनी K रहेजा कॉर्प रियल एस्टेट ने लगभग 150,000 वर्ग फुट के पट्टे योग्य क्षेत्र के साथ मॉल का अधिग्रहण किया है। SOBO सेंट्रल देश का पहला मॉल है, जो 1990 के दशक के अंत में दक्षिण मुंबई के हाजी अली इलाके में खोला गया था।

बैंकों को हुआ था 33,000 करोड़ रुपये का नुकसान

फ्यूचर ग्रुप से वसूली उन बैंकों के लिए एक बड़ी सफलता है, जिन्हें पहले कई मामलों में नुकसान का सामना करना पड़ा था। प्रमुख फ्यूचर रिटेल के रूप में बैंकों को फ्यूचर समूह से 33,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बता दें कि समूह की कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज दूसरी समाधान प्रक्रिया से गुजर रहा है। कंपनी को पहली समाधान प्रक्रिया में खरीदार नहीं मिला था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article