बिजनेस

खाने वाले तेल-तिलहन का भाव 13 नवंबर 2025: जानें सरसों, मूंगफली, सोयाबीन और पामतेल के ताजा रेट

Edible Oil-Oilseeds Price: कम हाजिर दाम पर किसानों की बिकवाली घटने से स्थानीय बाजार में सोयाबीन तिलहन के भाव में सुधार देखा गया। वहीं, आयातकों द्वारा लागत से कम दाम पर बिक्री जारी रहने से सोयाबीन तेल के दाम स्थिर रहे। बाजार सूत्रों के अनुसार, सर्दी में साबुत मूंगफली की बढ़ती मांग से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी बढ़े।

Image

जानिए खाने वाले तेल-तिलहन के दाम (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Edible Oil-Oilseeds Price: कम हाजिर दाम पर किसानों की बिकवाली घटने के कारण स्थानीय बाजार में बुधवार को सोयाबीन तिलहन में सुधार दर्ज हुआ। वहीं आयातकों द्वारा लागत से कम दाम पर बिकवाली करने से सोयाबीन तेल के दाम स्थिर बने रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि जाड़े में साबुत मूंगफली खाने की मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी सुधार के साथ बंद हुए। मुख्य उपभोक्ता राज्य, गुजरात में मांग बढ़ने से बिनौला तेल के दाम में भी सुधार आया। दूसरी ओर, महंगे सरसों की कमजोर मांग के कारण सरसों तेल के दाम में गिरावट आई। सट्टेबाजी के कारण सरसों तिलहन के दाम में सुधार आया। किसानों के अलावा सरकार के पास भी सरसों का स्टॉक है। सटोरिये सरसों तिलहन का भाव बढ़ा रहे हैं और इस वजह से सरसों तेल के ऊंचे दाम पर लिवाली प्रभावित है। कमजोर कामकाज के बीच कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा लागत से कम दाम पर बिकवाली के बीच सोयाबीन तेल के दाम पूर्वस्तर पर स्थिर रहे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि अधिकतम राज्यों में सोयाबीन तिलहन के हाजिर दाम, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 12-14 प्रतिशत नीचे हैं। इस कमजोर दाम के कारण और महाराष्ट्र सरकार के खरीद करने के आश्वासन के बीच किसान मंडियों में अपनी कम आवक ला रहे हैं। महाराष्ट्र में मूंर्गीदाने की अधिक फैक्टरियां हैं और वहां डी-आयल्ड केक (डीओसी) की भी मांग है। इस परिस्थिति में जहां बाकी राज्यों में एमएसपी से काफी नीचे दाम यानी 4,400-4,600 रुपये क्विंटल के भाव सोयाबीन तिलहन बिक रहा है वहीं महाराष्ट्र में भी सोयाबीन तेल का हाजिर दाम लगभग 4,700 रुपये क्विंटल है जो दाम एमएसपी से नीचे ही है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे

तेल-तिलहनकीमत प्रति क्विंटल
सरसों तिलहन7,250-7,300 रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली 6,200-6,575 रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)14,500 रुपये प्रति क्विंटल
मूंगफली रिफाइंड तेल2,360-2,660 रुपये प्रति टिन
सरसों तेल दादरी14,950 रुपये प्रति क्विंटल
सरसों पक्की घानी2,505-2,605 रुपये प्रति टिन
सरसों कच्ची घानी2,505-2,640 रुपये प्रति टिन
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली13,400 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर13,100 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला10,250 रुपये प्रति क्विंटल
सीपीओ एक्स-कांडला11,400 रुपये प्रति क्विंटल
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)12,500 रुपये प्रति क्विंटल
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली 13,250 रुपये प्रति क्विंटल
पामोलिन एक्स- कांडला12,250 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल
सोयाबीन दाना4,700-4,750 रुपये प्रति क्विंटल
सोयाबीन लूज4,400-4,500 रुपये प्रति क्विंटल
साबुत खाने की मांग की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन में भी मंगलवार के दाम के मुकाबले सुधार है लेकिन गहराई से देखें तो इसका हाजिर दाम भी एमएसपी से लगभग 12-14 प्रतिशत नीचे ही चल रहा है। बिनौला और मूंगफली तेल मुख्य रूप से गुजरात में खाया जाता है जहां मांग बढ़ने की वजह से बिनौला तेल में भी सुधार आया।
Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article