जानिए शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग की डेट
2 जनवरी 2024 को आईपीओ बंद होने के बाद के सी एनर्जी एंड इंफ्रा के शेयर आवेदकों को शेयर 3 जनवरी को अलॉट किए जा सकते हैं। वहीं इसकी लिस्टिंग 5 जनवरी को हो सकती है। कंपनी का शेयर एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा। ये एक एसएमई आईपीओ (SME IPO) है।
40 रु पर पहुंचा जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार के सी एनर्जी एंड इंफ्रा का जीएमपी इस समय 40 रु है। इसका आईपीओ का ऊपरी प्राइस है 54 रु। यदि यही फाइनल प्राइस रहता है तो भी जिन लोगों को शेयर मिलेंगे, उन्हें लिस्टिंग पर 74 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है।
जीएमपी बताता है कि अनलिस्टेड मार्केट में किसी कंपनी का शेयर कितने पर प्रीमियम पर है। इससे लिस्टिंग प्राइस का भी अनुमान लगता है। मगर लिस्टिंग तक किसी कंपनी का जीएमपी घट भी सकता है।
क्या है के सी एनर्जी का बिजनेस
के सी एनर्जी एंड इंफ्रा एक ईपीसी (Engineering, Procurement, and Construction) फर्म है, जो ओवरहेड और भूमिगत लाइनों, सबस्टेशन और ऑटोमेशन जैसे बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम का कंस्ट्रक्शन करती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
