बिजनेस

Kanya Sumangla Yojana: यूपी सरकार की इस स्कीम से बेटियों को मिल रहे हैं हजारों रुपए

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 20, 2024, 05:21 PM IST

Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलाई है। जिसके जरिये सरकार की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के जन्म लेकर पढ़ाई और शादी तक किए आर्थिक मदद देती है।

Image

बेटियों की सशक्तिकरण के लिए Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana

Mukhyamantri Kanya Sumangla Yojana: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेटियों को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लाई है। जिसके तहत योगी सरकार प्रदेश की बेटियों को आर्थिक मदद देती है। यह बेटियों के विकास के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक पहल है। इससे एक ओर जहां कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने की कोशिश है तो दूसरी ओर लड़कियों को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर की ओर आगे बढ़ने का अवसर देता है। इस योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक का खर्च उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा उठाया जा रहा है। इस योजना के तहत पहले प्रदेश की बेटियों को 20000 रुपए की राशि दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस योजना का लाभ कैसे उठाया जाए।

किन्हें मिल सकता है Kanya Sumangla Yojana का लाभ

  1. लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और उसके पास निवास का प्रमाण होना चाहिए, वही जिसके अंतर्गत राशन कार्ड या आधार कार्ड या वोटर आईडी या बिजली बिल या टेलीफोन बिल मान्य होगा।
  2. लाभार्थी के परिवार की आय अधिकतम 3 लाख वार्षिक होनी चाहिए।
  3. योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियों को लाभ मिलेगा
  4. परिवार में अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए।
  5. अग महिला अपनी दूसरी डिलीवरी में जुड़वां बच्चों को जन्म देती है तो तीसरी लड़की भी लाभ के लिए पात्र होगी। अगर महिला को पहले प्रसव से एक लड़की है और दूसरे प्रसव से जुड़वां लड़कियां हैं तो केवल इसी स्थिति में तीनों लड़कियां लाभ के लिए पात्र होंगी।
  6. अगर किसी परिवार ने किसी अनाथ लड़की को गोद लिया है तो जैविक बच्चों और गोद ली गई लड़की को मिलाकर अधिकतम दो लड़कियों को योजना के तहत लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ छह चरणों में दिया जाता है। कन्या सुंगला योजना का फायदा उठाने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। इसके सरकार की वेबसाइट mksy.up.gov.in है।
रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article