बिजनेस

Adani शेयरों में धमाका, 5 स्टॉक्स करा रहे फायदा, आपके पास है कोई

आज अडानी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में तेजी दिख रही है। इन शेयरों में अडानी ग्रीन एनर्जी, रिन्यूएबल, अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस शामिल हैं। वहीं अडानी पोर्ट्स और अडानी एंटरप्राइजेज में गिरावट है।

Image

अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी ग्रुप के 7 में से 5 शेयरों में तेजी
  • अडानी पावर में सबसे अधिक मजबूती
  • अडानी पोर्ट्स और अडानी एंटरप्राइजेज में गिरावट

Adani Stocks Jump : मंगलवार को अडानी ग्रुप के 5 शेयरों तेजी दिख रही है। इनमें अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी विल्मर और अडानी ट्रांसमिशन शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक तेजी अडानी पावर में है।

करीब साढ़े 11 बजे बीएसई पर अडानी पावर में 3.71 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 2.59 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 1.12 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 1 फीसदी और अडानी विल्मर में 0.96 फीसदी की तेजी है।

अडानी ग्रीन एनर्जी का मुनाफा 4 गुना से अधिक

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने सोमवार को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया। शानदार रेवेन्यू के चलते कंपनी का मुनाफा 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के लिए 507 करोड़ रुपये रहा। इसके मुनाफे में साल दर साल आधार पर 319% की वृद्धि दर्ज की गई। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 121 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

इस दौरान अडानी ग्रीन एनर्जी की इनकम 1587 करोड़ से 88 फीसदी बढ़ कर 2988 करोड़ हो गई। अडानी ग्रीन के शानदार रिजल्ट का असर आज ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर दिख रहा है।

सेल्स में हुआ इजाफा

अडानी ग्रीन एनर्जी की सेल्स वित्त वर्ष 2022-23 में 58% की वृद्धि के साथ 14,880 मिलियन यूनिट हो गई। इसमें कंपनी की कैपेसिटी में बढ़ोतरी की अहम भूमिका है।

इन शेयरों में तेजी

  • अडानी पावर
  • अडानी ग्रीन एनर्जी
  • अडानी टोटल गैस
  • अडानी विल्मर
  • अडानी ट्रांसमिशन

इन शेयरों में गिरावट

  • अडानी पोर्ट्स में 0.82 फीसदी की कमजोरी है
  • अडानी एंटरप्राइजेज में 0.44 फीसदी की गिरावट है

रिन्युएबल एनर्जी पर फोकस

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अडानी रिन्युएबल एनर्जी के नतीजों पर कहा कि हम ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में लीडर्स हैं और एफिशिएंसी, परफॉर्मेंस और कैपेसिटी डेवलपमेंट में लगातार नए इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स स्थापित किए हैं। हम सस्टेनेबल एनर्जी के लिए ट्रांजिशन में तेजी ला रहे हैं और ग्रीनर फ्यूचर के लिए भारत के दायित्वों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं अडानी ग्रीन एनर्जी के एमडी और सीईओ विनीत एस जैन के अनुसार हमने इस साल 2,676 मेगावाट की रिन्युएबल एसेट्स की बड़े पैमाने पर ग्रीनफील्ड कैपेसिटी बढ़ाई है। इस उपलब्धि का श्रेय हमारी टीमों के शानदार प्रयासों को जाता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर कुछ शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article