बिजनेस

JSW Energy and SJVN: JSW एनर्जी और SJVN ने राजस्थान में पीपीए पर किए हस्ताक्षर, 700 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट में मिलेगी मदद

​JSW Energy Share Price: जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने कहा कि पीपीए पर 25 वर्षों की अवधि के लिए 2.52 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की दर से बिजली आपूर्ति के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं। परियोजना की कुल ‘लॉक-इन’ क्षमता 13.9 गीगावाट है, जबकि कुल ‘लॉक-इन’ सौर क्षमता अब 3.5 गीगावाट है। कंपनी ने परियोजना से संबंधित किसी वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया।

Image

जेएसडब्ल्यू एनर्जी और SJVN। (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : Twitter

JSW Energy Share Price: जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने राजस्थान में 700 मेगावाट की अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) सौर परियोजना के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन के साथ बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने एक बयान में कहा कि कंपनी का लक्ष्य अगले 24 महीने में परियोजना को शुरू करना है। इसमें कहा गया, ‘‘ जेएसडब्ल्यू एनर्जी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जेएसडब्ल्यू रिन्यू एनर्जी (राज) लिमिटेड ने 700 मेगावाट की आईएसटीएस से जुड़ी सौर क्षमता के लिए एसजेवीएन के साथ पीपीए पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने कहा कि पीपीए पर 25 वर्षों की अवधि के लिए 2.52 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की दर से बिजली आपूर्ति के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं। परियोजना की कुल ‘लॉक-इन’ क्षमता 13.9 गीगावाट है, जबकि कुल ‘लॉक-इन’ सौर क्षमता अब 3.5 गीगावाट है। कंपनी ने परियोजना से संबंधित किसी वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया।

JSW Energy Share Price Today, History

JSW Energy देश की दिग्गज पावर कंपनी है। कंपनी ने 2030 तक 20 GW पावर जेनरेशन कैपेसिटी 40 GWh की एनर्जी कैपेसिटी डेवलप करने का लक्ष्य रखा है। आज इसके शेयर में 1.47 फीसदी की बढ़त देखने को मिली यह 745.30 रुपये पर बंद हुआ। इस स्टॉक में 1 महीने में 13.15% की बढ़त देखने को मिली। वहीं 6 महीने में 81.76% की बढ़त देखने को मिली है।

SJVN Share Price Today, History

SJVN शेयर में आज 0.21% की बढ़त देखने को मिली। आज SJVN शेयर 131.90 रुपये पर बंद हुआ। इसके शेयर में 6 महीने में 41.98% की तेजी देखने को मिली है। वहीं 1 साल के अंदर एसजीवीएन के शेयर ने मल्टीबैगर 211.45% का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article