बिजनेस

Employment: होटल, रेस्टोरेंट और टूरिज्म सेक्टर में जनरेट होंगी नौकरियां, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Jobs In Hospitality Industry: टीमलीज सर्विसेज के अनुमान के मुताबिक, होटल, रेस्टोरेंट और टूरिज्म सेक्टरों में अगले 12-18 महीनों में लगभग 200,000 नौकरियां जनरेट होंगी। टीमलीज के मुताबिक इनमें से लगभग आधी नौकरियां होटल इंडस्ट्री में जनरेट होंगी।

Image

2 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 2 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी
  • होटल, रेस्टोरेंट और टूरिज्म सेक्टर में बनेंगे नौकरियों के अवसर
  • कोरोना के दौरान हुई थी भारी छंटनी

Jobs In Hospitality Industry: कोविड-19 महामारी के दौरान हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा, जिसके नतीजे में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई। हालाँकि अर्थव्यवस्था के फिर से खुलने और ट्रेवल सेगमेंट में तेजी आने के बाद, होटलों की डिमांड में भी तेजी आई। इससे कंपनियों के कारोबार का विस्तार करने के लिए और नौकरी छोड़ने की दर में तेजी के कारण खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसीज की एक बड़ी लहर आई है। जैसे-जैसे होटल अपने बिजनेस और लीजर ट्रेवल में बढ़ोतरी का फायदा उठाने की तैयारी कर रहे हैं, वैसे ही वे आक्रामक तरीके से अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं। इससे अगले 1-1.5 डेढ़ साल में लाखों लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -

अगले 12 से 18 महीनों में 2,00,000 नौकरियाँ होंगी तैयार

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार टीमलीज सर्विसेज के अनुमान के मुताबिक, होटल, रेस्टोरेंट और टूरिज्म सेक्टरों में अगले 12-18 महीनों में लगभग 200,000 नौकरियां जनरेट होंगी। टीमलीज के मुताबिक इनमें से लगभग आधी नौकरियां होटल इंडस्ट्री में जनरेट होंगी।

छोटे और मिड साइज के होटलों के सामने चुनौतियां

हालांकि चुनौतियाँ बरकरार हैं क्योंकि नौकरी छोड़ने की दर बढ़ रही है और वो भी खासकर छोटे और मध्य स्तर के होटलों में। इन होटलों में कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने की दर 30-50 प्रतिशत के हाई लेवल तक पहुँच गई है।

इस ट्रेंड के कारण रिप्लेसमेंट हायरिंग में वृद्धि हुई है। रॉयल ऑर्किड होटल्स जैसी कंपनियों का कारोबार बढ़ रहा है और यहां विभिन्न स्तरों पर हजारों पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के संकेत

घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के संकेत के बीच होटल इंडस्ट्री पर्याप्त ग्रोथ के लिए तैयार है। फॉर्च्यून होटल्स को अपनी बड़ी विस्तार योजनाओं के कारण अपॉइंटमेंट्स में 8-10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जबकि लेमन ट्री का लक्ष्य अपने वित्तीय वर्ष के टार्गेट को सपोर्ट करने के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में हजारों लोगों को नियुक्त करना है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article