बिजनेस

Indegene IPO: IPO खुलने से पहले ही 170 रु पहुंचा इंडीजीन का GMP, 6 मई से मिलेगा पैसा लगाने का मौका

Indegene IPO GMP: आईपीओ वॉच के अनुसार इंडीजीन का जीएमपी 170 रु है। यदि इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 452 रु भी तय होता है तो निवेशकों को मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर एक शेयर पर 170 रु (निवेश राशि पर 37.61 फीसदी) का फायदा हो सकता है।

Image

170 रु पहुंचा इंडीजीन का GMP

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 6 मई को खुलेगा इंडीजीन का आईपीओ
  • 170 रु पहुंच चुका है GMP
  • 430-452 रु है प्राइस बैंड

Indegene IPO GMP: अगले कारोबारी हफ्ते में जो आईपीओ खुलेंगे, उनमें इंडीजीन (Indegene IPO) का पब्लिक इश्यू भी शामिल है। इंडीजीन का आईपीओ 6 मई को खुलकर 8 मई को बंद हुआ था। वहीं आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 13 मई को होगी। इसके पब्लिक इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 430-452 रु है। खुलने से पहले ही ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) के कारण इंडीजीन का आईपीओ चर्चा में है। इसका जीएमपी काफी हाई पहुंच गया है। आगे जानिए कितना है इंडीजीन का जीएमपी।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार इंडीजीन का जीएमपी 170 रु है। यदि इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 452 रु भी तय होता है तो निवेशकों को मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर एक शेयर पर 170 रु (निवेश राशि पर 37.61 फीसदी) का फायदा हो सकता है।

कितना है लॉट साइज

इंडीजीन के आईपीओ में लॉट साइज 33 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 33 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 1841.76 करोड़ रु का है। इसका शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा।

क्या है इंडीजीन का बिजनेस

इंडीजीन लिमिटेड हेल्थकेयर और फार्मास्युटिकल एंटरप्राइज को रिसर्च एंड डेवलपमेंट और मैनेजेंट सर्विसेज प्रोवाइड करती है। इसकी स्थापना 1998 में हुई थी और यह बैंगलोर, भारत में स्थित है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article