बिजनेस

Jio Mutual Fund Business: ब्लैकरॉक के साथ मिलकर जियो फाइनेंशियल शुरू करेगी MF बिजनेस, SEBI से मिली मंजूरी

Jio Financial Services Mutual Fund: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) की अनुषंगी कंपनी को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट, जियो फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक कंपनी का 50:50 का जॉइंट वेंचर है।

Image

जियो फाइनेंशियल शुरू करेगी MF बिजनेस

KEY HIGHLIGHTS
  • जियो फाइनेंशियल शुरू करेगी MF बिजनेस
  • SEBI से मिली मंजूर
  • ब्लैकरॉक के साथ मिलकर बनाया जॉइंट वेंचर

Jio Financial Services Mutual Fund: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) की अनुषंगी कंपनी को म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट, जियो फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक कंपनी का 50:50 का जॉइंट वेंचर है। जेएफएसएल ने बयान में कहा, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने 26 मई, 2025 के पत्र के जरिये ‘जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड’ को पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया है। जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड के लिए संपत्ति प्रबंधन कंपनी के रूप में कार्य करने की मंजूरी मिली है।

ये भी पढ़ें -

क्या बोलीं ईशा अंबानी

जेएफएसएल की गैर-कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘‘ ब्लैकरॉक के पास वैश्विक निवेश में विशेषज्ञता है तो जियो के पास डिजिटल-फर्स्ट इनोवेशन में... ब्लैकरॉक के साथ यह हमारी सशक्त साझेदारी है। साथ मिलकर, हम हर भारतीय के लिए निवेश को सरल, सुलभ एवं समावेशी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे विश्वास है कि जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट भारत में वित्तीय सशक्तीकरण के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

किसके हाथ में होगी कमान

बयान के अनुसार, जियोब्लैकरॉक ने सिड स्वामीनाथन को कंपनी का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

स्वामीनाथन ने अपनी नियुक्ति पर कहा,‘‘ मुझे जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट का नेतृत्व करने और निवेशकों की निवेश क्षमता को बढ़ाकर, भारत में संपत्ति प्रबंधन को नई दिशा देने का सम्मान मिला है। जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट का लक्ष्य पूरे भारत में निवेशकों को संस्थागत गुणवत्ता वाले निवेश उत्पादों प्रदान करना है।’’

82.5 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश

जेएफएसएल और ब्लैकरॉक ने इस इकाई में 82.5 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश किया है। जियो फाइनेंशियल और ब्लैकरॉक फाइनेंशियल मैनेजमेंट इंक ने म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए अनुमति हासिल करने को 19 अक्टूबर, 2023 को सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए थे। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article