बिजनेस

IXIGO IPO 2nd day Subscriptions:इक्सिगो आईपीओ दूसरे दिन अब तक 5.5 गुना हुआ सब्सक्राइब; जानें HNI, रिटेल निवेशकों का रिस्पॉन्स

IXIGO IPO Second day Subscriptions Status:आंकड़ों के अनुसार, निवेशकों ने मंगलवार 11 जून को दोपहर 1.15 बजे तक 24,02,24,075 इक्विटी शेयरों या 5.49 गुना के लिए बोलियां लगाईं, जबकि सब्सक्रिप्शन के लिए 4,37,69,494 इक्विटी शेयरों की पेशकश की गई थी। इश्यू के लिए तीन दिवसीय बोली बुधवार 12 जून को बंद होगी।

Image

Ixigo IPO Price Band

Photo : Times Now Digital

IXIGO IPO Second day Subscriptions Status : ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली प्रक्रिया के दूसरे दिन भी निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब होने के बाद, इस निर्गम ने खुदरा और एचएनआई श्रेणियों के निवेशकों को आकर्षित करना जारी रखा। आंकड़ों के अनुसार, निवेशकों ने मंगलवार 11 जून को दोपहर 1.15 बजे तक 24,02,24,075 इक्विटी शेयरों या 5.49 गुना के लिए बोलियां लगाईं, जबकि सब्सक्रिप्शन के लिए 4,37,69,494 इक्विटी शेयरों की पेशकश की गई थी। इश्यू के लिए तीन दिवसीय बोली बुधवार 12 जून को बंद होगी।

पहले दिन कैसा रहा रिस्पॉन्स

पहले दिन सोमवार को यात्रा बुकिंग मंच इक्सिगो का परिचालन करने वाली कंपनी ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 1.95 गुना अभिदान मिला था। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में 4,37,69,494 शेयरों की पेशकश पर 8,51,54,349 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 6.17 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 2.78 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 12 प्रतिशत अभिदान मिला।

IXIGO IPO Details

  • IXIGO IPO कब खुलेगा- 10 जून
  • IXIGO IPO कब बंद होगा- 12 जून
  • IXIGO IPO का प्राइस बैंड कितना है- 88 रुपये - 93 रुपये के बीच
  • IXIGO IPO अलॉटमेंट डेट- 13 जून
  • IXIGO IPO रिफंड डेट- 14 जून
  • IXIGO IPO लिस्टिंग डेट- 18 जून

गुरुग्राम स्थित इक्सिगो अपने शेयर 88-93 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में बेच रही है। निवेशक कम से कम 161 शेयर और उसके बाद इसके गुणकों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह आईपीओ के जरिए 740.10 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें 120 करोड़ रुपये की ताजा शेयर बिक्री और 6,66,77,674 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

ixigo IPO GMP Today

आज ixigo IPO GMP या ग्रे मार्केट प्रीमियम +28 है। Investorgain.com के अनुसार, यह दर्शाता है कि ixigo IPO शेयर की कीमत ग्रे मार्केट में ₹ 28 के प्रीमियम पर कारोबार कर रही थी। आईपीओ मूल्य बैंड के ऊपरी छोर और ग्रे मार्केट में वर्तमान प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए, ixigo आईपीओ की अपेक्षित लिस्टिंग कीमत ₹ 121 प्रति शेयर बताई गई, जो कि ₹ 93 के आईपीओ मूल्य से 30.11% अधिक है। 'ग्रे मार्केट प्रीमियम' निवेशकों की निर्गम मूल्य से अधिक भुगतान करने की तत्परता को दर्शाता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article