बिजनेस

ITC Demerger News: होटल बिजनेस अलग करने के प्रस्ताव को ITC के शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी, नई कंपनी होगी लिस्ट

ITC Demerger News: बीएसई पर आईटीसी का शेयर 430.30 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गुरुवार को 437 रु पर खुला है। करीब पौने 10 बजे ये 2.20 रु या 0.51 फीसदी की मजबूती के साथ 432.50 रु पर है। पिछले साल अगस्त में आईटीसी के बोर्ड ने होटल बिजनेस को अलग यूनिट में डीमर्ज करने की मंजूरी दे दी थी।

Image

आईटीसी शेयर में हल्की तेजी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • ITC के शेयरधारकों की बैठक
  • होटल डीमर्ज करने पर होगा फैसला
  • शेयर में हल्की तेजी

ITC Share Price: गुरुवार 6 जून को ITC के शेयरधारकों की एक अहम मीटिंग हुई। आईटीसी के शेयरधारकों ने इस अहम मीटिंग में होटल कारोबार को अलग करके एक नई कंपनी बनाने की मंजूरी दी। इस मीटिंग का मेन एजेंडा आईटीसी लिमिटेड और आईटीसी होटल्स लिमिटेड के बीच एक 'व्यवस्था' के प्रस्ताव पर विचार करना था। इस 'व्यवस्था' के तहत होटल बिजनेस को आईटीसी से अलग करना था, जिससे आईटीसी होटल्स नाम की एक नयी यूनिट बनेगी। इसमें ये संयुक्त रूप से शेयरधारक और लेनदार होंगे।

ये भी पढ़ें -

कैसी हुई ITC शेयर की शुरुआत

बीएसई पर आईटीसी का शेयर 430.30 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गुरुवार को 437 रु पर खुला है। करीब पौने 10 बजे ये 2.20 रु या 0.51 फीसदी की मजबूती के साथ 432.50 रु पर है। पिछले साल अगस्त में आईटीसी के बोर्ड ने होटल बिजनेस को अलग यूनिट में डीमर्ज करने की मंजूरी दे दी थी।

आईटीसी होटल्स के शेयर लिस्टेड किए जाएंगे। आईटीसी के शेयरधारकों को कंपनी में अपने हर 10 शेयर के बदले जल्द ही लिस्टेड (आईटीसी होटल्स) होने वाली होटल यूनिट में एक शेयर मिलेगा।

किसके पास होगी कितनी हिस्सेदारी

सीसीआई की वेबसाइट पर एक नोटिस के अनुसार, डीमर्जर के बाद आईटीसी के पास 40 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी रहेगी, जबकि बाकी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी ग्रुप के शेयरधारकों के पास रहेगी। डीमर्जर पूरा होने के बाद, एक नई यूनिट, आईटीसी होटल्स लिमिटेड के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किए जाएंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article