बिजनेस

ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा ITC का शेयर, 5 लाख करोड़ हुई मार्केट कैप, एक साल में 54 फीसदी रिटर्न

आज आईटीसी के शेयर में मजबूती दिखी, जिससे इसने अपना ऑल-टाइम हाई स्तर छू लिया। कंपनी की मार्केट कैपिटल भी 5 लाख करोड़ तक पहुंच गई। आईटीसी का शेयर एक साल में 54 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

Image

आईटीसी की मार्केट कैपिटल हुई 5 लाख करोड़

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • आईटीसी के शेयर ने छुआ ऑल-टाइम हाई
  • 5 लाख करोड़ हुई आईटीसी की मार्केट कैप
  • पिछले एक साल में 54 फीसदी चढ़ा शेयर

ITC Share Reached All Time High : पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में आईटीसी के शेयरों में लगातार तेजी आई है। इससे गुरुवार के कारोबार में आईटीसी की मार्केट कैपिटल 5 लाख करोड़ रु तक बढ़ गई। इसी दौरान कंपनी के शेयर ने बीएसई पर 402.60 रु का अपना ऑल-टाइम हाई स्तर भी छू लिया।

कितने पर बंद हुआ शेयर

कारोबार बंद होने पर आईटीसी का शेयर 1.90 रु या 0.48 फीसदी की मजबूती के साथ 400.30 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4.98 लाख करोड़ रु है।

निवेशकों को दिया 54 फीसदी रिटर्न

सिगरेट से आटा तक बनाने वाली आईटीसी अब भारत में मार्केट कैपिटल के हिसाब से 8वीं सबसे बड़ी कंपनी है। पिछले एक साल में आईटीसी के शेयर ने 54 फीसदी से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है। यह 2023 में अब तक निफ्टी 50 के सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले शेयरों में दूसरे नंबर पर है।

2023 में अब तक, जहां निफ्टी 50 में 3% से अधिक की गिरावट आई है, वहीं इसके मुकाबले आईटीसी के शेयर में 20 फीसदी से अधिक की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है।

क्यों आ रही शेयर में तेजी

ईटी के अनुसार आईटीसी के सभी कारोबारों में शानदार ग्रोथ देखने को मिली है, जबकि सिगरेट के वॉल्यूम पर टैक्स में बढ़ोतरी का उम्मीद से कम प्रभाव रहा है। इन दो फैक्टर्स से आईटीसी के स्टॉक को काफी फायदा मिला है।

विदेशी निवेशकों की रुचि बढ़ी

अर्निंग ग्रोथ के लिए बुलिश आउटलुक के मद्देनजर फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (एफपीआई) ने पिछली तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। मार्च तिमाही के आखिर में कैटेगरी-I एफपीआई की कुल हिस्सेदारी 12.87% पहुंच गई, जो एक तिमाही पहले 12.51 फीसदी थी।

जीक्यूजी पार्टनर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी

जीक्यूजी पार्टनर्स, जिसने हाल ही में अडानी समूह के शेयरों में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था, ने मार्च तिमाही में आईटीसी में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईटीसी और इसके शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article