बिजनेस

Italian Edibles Limited IPO: इटालियन एडिबल्स लिमिटेड IPO ने फिक्स किया प्राइस बैंड, जानें कब खुलेगा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 29, 2024, 02:16 PM IST

Italian Edibles Limited IPO: इटालियन एडिबल्स IPO सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार, 02 फरवरी को खुलेगा और बुधवार, 07 फरवरी को बंद होगा।

Image

Italian Edibles Limited IPO: इटालियन एडिबल्स लिमिटेड IPO ने फिक्स किया प्राइस बैंड, जानें कब खुलेगा

Italian Edibles Limited IPO: इटालियन एडिबल्स लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड 68 रुपये तय किया गया है। इटालियन एडिबल्स IPO सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार, 02 फरवरी को खुलेगा और बुधवार, 07 फरवरी को बंद होगा। इटालियन एडिबल्स आईपीओ लॉट साइज में 2,000 शेयर हैं। निवेशक न्यूनतम 2,000 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। आईपीओ का इश्यू प्राइस अपने फेस वैल्यू ₹10 से 6.8 गुना है।

क्या करती है कंपनी

कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक पिछले 14 सालों से इटालियन एडिबल्स स्वादिष्ट कैंडी उत्पाद बना रहा है। ब्रांड "ऑफकोर्स" का नाम उपयोग कंपनी की कन्फेक्शनरी वस्तुओं के मार्केटिंग के लिए करती है। कंपनी अपने ग्रहकों को कैंडी, जेली कैंडीज, मल्टी-ग्रेन पफ रोल, लॉलीपॉप, मिल्क पेस्ट, चॉकलेट पेस्ट और रबड़ी [मीठाई स्वीट] सहित कई तरह के मिष्ठान्न प्रदान करती है। कंपनी की दो उत्पादन इकाइयां मध्य प्रदेश के ग्राम पालदा और प्रभु टोल कांटा में स्थित हैं।

इतनी हैं फ्रेश इक्विटी

इटालियन एडिबल्स आईपीओ में 39,20,000 इक्विटी शेयरों का ताजा इश्यू शामिल है, जो कुल मिलाकर ₹ 26.66 करोड़ है। यह पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू है और इसमें बिक्री के लिए कोई प्रस्ताव शामिल नहीं है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article