बिजनेस

Is Today Bank Holiday: क्या आज बकरीद के दिन 6 जून बैंक बंद रहेंगे, जानें से पहले चेक कर लें

Is Today Bank Holiday: केरल में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी केवल केरल राज्य में मान्य है, जबकि अन्य राज्यों में बकरीद 7 जून को मनाई जाएगी। इस दिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, UPI और एटीएम चालू रहेंगी।

Image

तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट!

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Is Today Bank Holiday: इस्लामिक त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर 6 जून 2025 को केरल राज्य में सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टी सूची के अनुसार, यह अवकाश केवल केरल राज्य में मान्य होगा, जहां चांद दिखने के आधार पर यह त्योहार एक दिन पहले मनाया जा रहा है।

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करती रहेंगी। केरल में यह अवकाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक सहित सभी बैंकों पर लागू होगा।

बकरीद का महत्व

बकरीद या ईद-उल-अजहा को "कुर्बानी का त्योहार" भी कहा जाता है। यह पैगंबर इब्राहीम की ईश्वर के प्रति निष्ठा और बलिदान की भावना को समर्पित पर्व है। इस दिन नमाज अदा की जाती है, जानवरों की कुर्बानी दी जाती है और जरूरतमंदों को दान दिया जाता है।

7 जून 2025 को इन राज्यों में भी रहेगा बैंक अवकाश

7 जून 2025 को बकरीद का मुख्य दिन देश के कई हिस्सों में मनाया जाएगा, इसलिए इस दिन कई राज्यों में बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हर राज्य में चांद दिखने के आधार पर तारीख अलग-अलग हो सकती है।

जून 2025 के बैंक अवकाश की पूरी सूची के लिए कहां देखें?

ग्राहक RBI की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित बैंकों की वेबसाइट पर जाकर राज्यवार बैंक अवकाश की पूरी सूची देख सकते हैं ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

जून 2567112730
अगरतला
अहमदाबाद
आइजोल
बेलापुर
बेंगलुरु
भोपाल
भुवनेश्वर
चंडीगढ़
चेन्नई
देहरादून
गंगटोक
गुवाहाटी
हैदराबाद - आंध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना
इम्फाल
ईटानगर
जयपुर
जम्मू
कानपुर
कोच्चि
कोहिमा
कोलकाता
लखनऊ
मुंबई
नागपुर
नई दिल्ली
पणजी
पटना
रायपुर
रांची
शिलांग
शिमला
श्रीनगर
तिरुवनंतपुरम

सोर्स- आरबीआई

छुट्टी का विवरणदिन
ईद-उल-अज़हा (बकरीद)6
बकरीद ईद (ईद-उज़-जुहा)7
संत गुरु कबीर जयंती/गाथा दावा11
रथ यात्रा/कांग (रथजात्रा)27
रेम्ना नी30
Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article