IRFC & RVNL Share Price: आज शेयर बाजार में हल्की गिरावट है। करीब 12 बजे सेंसेक्स 154 अंक फिसलकर 79,842.51 पर है, जबकि निफ्टी 47.5 अंक गिरकर 24,276.35 पर है। मगर कई शेयरों में शानदार तेजी दिख रही है। इनमें IRFC और RVNL शामिल हैं। IRFC और RVNL दोनों ही शेयरों ने आज अपने 52 हफ्तों के शिखर को छू लिया है। आगे जानिए किस शेयर में कितनी तेजी है।
ये भी पढ़ें -
5.4 फीसदी चढ़ा IRFC का शेयर
IRFC का शेयर BSE पर 188.30 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 192.7 रु पर खुलने के बाद 206 रु तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है। करीब 12 बजे ये शेयर 10.20 रु या 5.42 फीसदी की तेजी के साथ 198.5 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2.59 लाख करोड़ रु है।
10.8 फीसदी चढ़ा RVNL का शेयर
RVNL का शेयर BSE पर 491.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 508.30 रु पर खुलने के बाद 567.60 रु तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है। करीब 12 बजे ये शेयर 53.20 रु या 10.83 फीसदी की तेजी के साथ 544.65 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.13 लाख करोड़ रु है।
क्यों है इन शेयरों में तेजी
माना जा रहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 2500 नए सामान्य यात्री कोच और 10,000 अतिरिक्त कोच की योजना का खुलासा करने के कारण रेलवे शेयरों में तेजी आई है। वैष्णव ने 50 नई अमृत भारत ट्रेनों के निर्माण की भी घोषणा की है, जो एक हाई-स्पीड और लग्जरी ट्रेन सर्विस है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
