बिजनेस

Video: IREDA के शेयर से दो हफ्ते में मिला 218% रिटर्न, Experts से जानिए रुकें या बुक करें प्रॉफिट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 12, 2023, 01:21 PM IST

IREDA Share Price: दो हफ्ते से भी कम समय में IREDA के 32 रुपये के IPO प्राइस से इसमें 218 फीसदी से अधिक का रिटर्न देखने को मिला है।

Image

IREDA के शेयर

Photo : Times Now Digital

IREDA Share Price: पावर और पीएसयू शेयरों में काफी पॉजिटिव ग्रोथ दिख रही है। ऐसे में इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयर में उछाल देखने को मिल रहा है। हाल ही कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट हुई है। दो हफ्ते से भी कम समय में 32 रुपये के IPO प्राइस से इस शेयर में 218 फीसदी अधिक रिटर्न देखने को मिला है। आज की बात करें तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 20 फीसदी उछलकर 102.02 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया था। फिलहाल BSE पर यह 16.14 फीसदी की मजबूती के साथ 98.74 रुपये के भाव (IREDA Share Price) के भाव पर है। ऐसे में इस पर एक्सपर्ट की क्या राय है इसके बारे में बता रहे हैं। ET Now स्वादेश पर एक्सपर्ट ने एक यूजर्स के कॉल का जवाब दिया है। वीडियों में देखिए की यह लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा है या फिर आपको यहीं पर प्रॉफिट बुक करना चाहिए।

देखें पूरा वीडियो

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article