बिजनेस

Railway Stock: ईस्ट सेंट्रल रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद इरकॉन इंटरनेशनल का शेयर उछला, 5 साल में 339 फीसदी चढ़ा है स्टॉक

Ircon International, Railway Stock, Share Price: ईस्ट सेंट्रल रेलवे से ₹1068.30 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद इरकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में 2.5% की तेजी दर्ज की गई। कंपनी को हाल ही में केरल और साउथ वेस्टर्न रेलवे से भी बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹246.80 करोड़ रहा, हालांकि राजस्व में 1% की गिरावट आई। बीते तीन महीनों में शेयर ने 37% का रिटर्न दिया है, जबकि पांच साल में यह 339% तक चढ़ा है। दीर्घकालिक निवेशकों के लिए यह रेलवे स्टॉक अभी भी मजबूत नजर आ रहा है।

Image

इरकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में तेजी।

Ircon International Share Price: इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। कंपनी को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 1068.30 करोड़ रुपये का नया प्रोजेक्ट मिलने की खबर के बाद इसके शेयर में 2.5% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी को न्यू ब्रॉड गेज रेल ब्रिज के निर्माण का काम मिला है। BSE पर इरकॉन का शेयर ₹194.20 पर खुला और सुबह 10 बजे तक यह बढ़कर ₹195.60 के स्तर तक पहुंच गया।

अन्य प्रोजेक्ट्स में भी इरकॉन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कंपनी को हाल ही में केरल स्टेट IT इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के तहत ₹187 करोड़ का काम मिला है, जिसे 30 महीने में पूरा किया जाना है। इसके अलावा, साउथ वेस्टर्न रेलवे से कवच सुरक्षा प्रणाली के लिए ₹253.60 करोड़ का ठेका मिला है। यह प्रोजेक्ट 18 महीने की अवधि में पूरा होगा।

वित्तीय वर्ष 2024 की मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹246.80 करोड़ रहा है, जो साल दर साल 3.8% की वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि, ऑपरेशनल रेवेन्यू में 1% की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि घटकर ₹3742.70 करोड़ रह गया। पिछली साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा ₹3708.70 करोड़ था।

लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न

हाल के तीन महीनों में इरकॉन के शेयरों ने 37% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक साल में शेयर ने लगभग 27% का नकारात्मक रिटर्न दिया, जिससे अल्पकालिक निवेशकों को नुकसान हुआ। फिर भी, दो साल की अवधि में शेयर ने 141% और पांच वर्षों में 339% तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article