बिजनेस

IRB Infra: टोल कलेक्शन वाली इस कंपनी को हुआ बड़ा फायदा, 1 साल में दे चुकी है 140 फीसदी का रिटर्न

IRB Infrastructure share: इस तिमाही में IRB का प्रॉफिट 140 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में प्रॉफिट 134 करोड़ रुपये रहा था।

Image

IRB Infra Q1 रिजल्ट 2024।

Photo : Times Now Digital

IRB Infrastructure share: चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़ी कंपनी- IRB इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के प्रॉफिट में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में प्रॉफिट 140 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में प्रॉफिट 134 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आमदनी जून तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 1,972 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,745 करोड़ रुपये थी।

क्या कहा कंपनी ने

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) वीरेंद्र डी म्हैस्कर ने कहा- टोल कलेक्शन में निरंतर मजबूत गति के साथ चालू वित्त वर्ष (2024-25) के लिए, विशेष रूप से नई जोड़ी गई परिसंपत्तियों के साथ यह एक अच्छी शुरुआत है। कंपनी का टोल कलेक्शन जून तिमाही में 1556 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1183 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड भी मिलेगा

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 पैसे प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। डिविडेंड भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 20 अगस्त, 2024 है।

IRB शेयर प्राइस

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर की कीमत 61.98 रुपये पर थी। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 2.73% गिरकर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article